लाइव न्यूज़ :

ईंधन मांग में तेजी लौटने से आईओसी को तिमाही के दौरान 100 प्रतिशत रिफाइनरी चलने की उम्मीद

By भाषा | Updated: October 22, 2021 16:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) को उम्मीद है कि ईंधन की मांग में तेजी लौटने से एक तिमाही के भीतर रिफाइनरी 100 फीसदी क्षमता के साथ चलने लगेंगी।

आईओसी के चेयरमैन एम एम वैद्य ने सेरावीक द्वारा आयोजित इंडिया एनर्जी फोरम में कहा कि पेट्रोल और रसोई गैस (एलपीजी) की मांग पहले ही कोविड से पहले के स्तर से अधिक है और डीजल की खपत सामान्य स्थिति में वापस आ रही है।

आईओसी की रिफाइनरियां सितंबर में 82 फीसदी क्षमता से संचालित हुईं और इस महीने 90 फीसदी से ऊपर हैं।

उन्होंने कहा कि एक विनाशकारी महामारी के बाद ‘‘भारत में आर्थिक गतिविधियों के पुनरुद्धार के साथ ऊर्जा की मांग फिर से बढ़ रही है।’’

पिछले साल मार्च के अंत में देशव्यापी लॉकडाउन के चलते भारत की ऊर्जा मांग घटकर आधी हो गई थी, लेकिन प्रतिबंधों में ढील के साथ आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है।

वैद्य ने कहा कि भारत में ऊर्जा की मजबूत मांग है और ये भविष्य में बढ़ने वाली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?