लाइव न्यूज़ :

इंटरनेट एक्सप्लोरर 15 जून 2022 को होगा सेवामुक्त: माइक्रोसॉफ्ट

By भाषा | Updated: May 21, 2021 12:52 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 मई माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वह अगले साल 15 जून को अपने ब्राउजर इंटरनेट एक्सप्लोरर को सेवामुक्त कर देगा, जो करीब 25 साल से से इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को अपनी सेवाएं दे रहा है।

माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि इस वेब ब्राउजर की पेशकश विंडोज 95 के साथ की गई थी।

माइक्रोसॉफ्ट एज के कार्यक्रम प्रबंधक सीन लिंडर्से ने इस फैसले के बारे में पर कहा, ‘‘इंटरनेट एक्सप्लोरर 11 डेस्कटॉप अनुप्रयोग सेवामुक्त हो जाएगा और विंडोज 10 के कुछ संस्करणों के लिए 15 जून 2022 से इसका समर्थन बंद हो जाएगा।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘विंडोज 10 पर इंटरनेट एक्सप्लोरर का भविष्य माइक्रोसॉफ्ट एज है। माइक्रोसॉफ्ट एज न केवल इंटरनेट एक्सप्लोरर की तुलना में एक तेज, अधिक सुरक्षित और अधिक आधुनिक ब्राउजिंग अनुभव है, बल्कि यह पुरानी, ​पारंपरिक वेबसाइटों और अनुप्रयोगों के अनुरूप भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?