लाइव न्यूज़ :

इंडिगो, स्पाइसजेट, गो एयर की क्रमश: 93.7, 76.9 और 72.8 प्रतिशत उड़ानें रहीं समय पर : पुरी

By भाषा | Updated: March 10, 2021 20:08 IST

Open in App

नई दिल्ली, 10 मार्च इंडिगो, स्पाइसजेट और गो-एयर का इस साल जनवरी में ‘ऑन-टाइम’ प्रदर्शन (ओटीपी) यानी निर्धारित समय पर उड़ान का रिकार्ड 93.7 प्रतिशत, 76.9 प्रतिशत और 72.8 प्रतिशत था। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुरी ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि इन तीन विमानन कंपनियों में से, पिछले साल नवंबर और दिसंबर में भी इंडिगो का ओटीपी बाकी एयरलाइंसों के मुकाबले सबसे ज्यादा था।

मंत्री ने कहा कि नवंबर और दिसंबर 2020 में इंडिगो का ‘ऑन-टाइम’ प्रदर्शन क्रमशः 97.5 प्रतिशत और 94.7 प्रतिशत था।

जबकि इन दो महीनों में स्पाइसजेट का ओटीपी 91.7 प्रतिशत और 79.2 प्रतिशत था, गो-एयर का ऑन-टाइम प्रदर्शन 84 प्रतिशत और 77.8 प्रतिशत था।

मंत्री ने उक्त तीन एयरलाइनों द्वारा रद्द की गई उड़ानों के बारे में आंकड़े भी प्रस्तुत किए।

इंडिगो ने नवंबर, दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 में क्रमश: 1.29 फीसदी, 1.36 फीसदी और 1.35 फीसदी उड़ानें रद्द कीं।

स्पाइसजेट ने इन तीन महीनों के दौरान 1.14 प्रतिशत, 1.57 प्रतिशत और 2.3 प्रतिशत उड़ानें रद्द कीं, जबकि गो-एयर ने 0 प्रतिशत, 0.47 प्रतिशत और 1.59 प्रतिशत उड़ानें रद्द कीं।

विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार मौजूदा समय में, यात्री संख्या के लिहाज से घरेलू बाजार में इंडिगो की करीब 54 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि स्पाइसजेट और गोएयर के पास क्रमश: करीब 13 फीसदी और 8.2 फीसदी हिस्सेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?