लाइव न्यूज़ :

देश की सौर ऊर्जा क्षमता में जनवरी-सितंबर मे 7,400 मेगावाट की वृद्धि

By भाषा | Updated: December 9, 2021 16:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर भारत की कुल सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता में जनवरी-सितंबर, 2021 के दौरान 7,400 मेगावाट की वृद्धि हुई। यह पिछले साल इसी अवधि में 1,730 मेगावाट की वृद्धि के मुकाबले 335 प्रतिशत अधिक है।

शोध कंपनी मेरकॉम इंडिया रिसर्च ने अपनी 'क्वार्टर3 -2021 इंडिया सोलर मार्केट अपडेट' रिपोर्ट में कहा, "भारत ने कैलेंडर वर्ष 2021 के शुरूआती नौ महीनों में सौर ऊर्जा क्षमता में 7,400 मेगावाट की वृद्धि हासिल की। सालाना आधार पर इसमें 335 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इससे पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान इसमें 1,730 मेगावाट की वृद्धि हुई थी।"

आंकड़ों के अनुसार भारत ने सौर ऊर्जा का 2,835 मेगावाट मौजूदा वर्ष की तीसरी जुलाई-सितंबर, 2021 तिमाही में जोड़ा। इससे पिछली अप्रैल-जून तिमाही की तुलना में यह 14 प्रतिशत अधिक है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में 547 प्रतशित की वृद्धि हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, बाजार की चुनौतियों के बावजूद सौर ऊर्जा क्षमता में वृद्धि हुई है।

मेरकॉम इंडिया रिसर्च ने कहा कि आपूर्ति संबंधी चुनौतियों के बावजूद देश की सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ी है। भारतीय सौर बाजार सबसे अच्छे वर्षों में से एक की ओर बढ़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा की बग़ावत के बाद AAP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पंजाब 7 बाग़ी सांसदों को कभी माफ़ नहीं करेगा'

भारतVIDEO: चुनाव के बाद फिर खून-खराबा होगा!, अधीर रंजन का बड़ा बयान...

भारतराघव चड्ढा का दावा: AAP के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद BJP में शामिल हो रहे हैं, यहाँ देखें बाग़ी नेताओं की पूरी सूची

भारतVIDEO: कोलकाता रैली में मोदी का सख्त संदेश, 'अब हर अपराधी का हिसाब होगा!'

भारत'भर्ती घोटाला चोलबे न', बंगाल में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा