लाइव न्यूज़ :

Inflation: भारत की खुदरा मुद्रास्फीति मार्च में छह साल के निचले स्तर 3.34% पर आ गई

By रुस्तम राणा | Updated: April 15, 2025 17:29 IST

मार्च 2025 में मुद्रास्फीति की दर अगस्त 2019 के बाद सबसे कम है, जब यह 3.28 प्रतिशत थी। मार्च में खाद्य मुद्रास्फीति 2.69 प्रतिशत रही, जबकि फरवरी में यह 3.75 प्रतिशत और मार्च 2024 में 8.52 प्रतिशत थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत की खुदरा मुद्रास्फीति लगभग छह साल के निचले स्तर 3.34 प्रतिशत पर आ गई हैसीपीआई आधारित मुद्रास्फीति फरवरी में 3.61 प्रतिशत और पिछले साल मार्च में 4.85 प्रतिशत थीमार्च 2025 में मुद्रास्फीति की दर अगस्त 2019 के बाद सबसे कम है, जब यह 3.28 प्रतिशत थी

नई दिल्ली: मार्च में सब्जियों और प्रोटीन युक्त वस्तुओं की कीमतों में गिरावट के बीच भारत की खुदरा मुद्रास्फीति लगभग छह साल के निचले स्तर 3.34 प्रतिशत पर आ गई है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति फरवरी में 3.61 प्रतिशत और पिछले साल मार्च में 4.85 प्रतिशत थी।

मार्च 2025 में मुद्रास्फीति की दर अगस्त 2019 के बाद सबसे कम है, जब यह 3.28 प्रतिशत थी। मार्च में खाद्य मुद्रास्फीति 2.69 प्रतिशत रही, जबकि फरवरी में यह 3.75 प्रतिशत और मार्च 2024 में 8.52 प्रतिशत थी। पिछले सप्ताह, रिजर्व बैंक ने मुद्रास्फीति में कमी के मद्देनजर प्रमुख अल्पकालिक उधार दर (रेपो) में 25 आधार अंकों की कटौती की।

रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति 4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, जिसमें पहली तिमाही 3.6 प्रतिशत, दूसरी तिमाही 3.9 प्रतिशत, तीसरी तिमाही 3.8 प्रतिशत और चौथी तिमाही 4.4 प्रतिशत रहेगी। जोखिम समान रूप से संतुलित हैं।

इस बीच, मंगलवार को सरकारी आंकड़ों से पता चला कि सब्जियों, आलू और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी आने से थोक मूल्य मुद्रास्फीति मार्च में छह महीने के निचले स्तर 2.05 प्रतिशत पर आ गई। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति फरवरी में 2.38 प्रतिशत थी। पिछले साल मार्च में यह 0.26 प्रतिशत थी।

बैंक ऑफ बड़ौदा की अर्थशास्त्री सोनल बधान ने कहा, "आगे बढ़ते हुए, जैसे-जैसे व्यापार युद्ध और गहराता जाएगा, वैश्विक विकास की संभावनाएं कमजोर बनी रहेंगी। इससे तेल और अन्य वस्तुओं की कीमतों पर दबाव बढ़ेगा, जो बदले में डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति के लिए सकारात्मक होगा"। आरबीआई मौद्रिक नीति तैयार करते समय मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति को ध्यान में रखता है।

टॅग्स :मुद्रास्फीतिइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

कारोबार2026-27 में 72,901.31 करोड़ रुपये का नया कर्ज?, कर्ज दलदल में सम्राट सरकार?, बिहार पर 4 लाख करोड़ रुपए कर्ज?

कारोबारभारत आर्थिक वृद्धि दरः 0.8 अंक घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया, मूडीज रेटिंग्स ने कहा-ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी और ईंधन-उर्वरक की कमी से असर?

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी