लाइव न्यूज़ :

देश का निर्यात अक्टूबर में 5.4 प्रतिशत गिरकर 24.82 अरब डॉलर

By भाषा | Updated: November 3, 2020 17:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर देश का निर्यात अक्टूबर में 5.4 प्रतिशत गिरकर 24.82 अरब डॉलर पर आ गया। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इसकी वजह पेट्रोलियम उत्पादों, रत्न एवं आभूषणों और चमड़े की निर्यात आय में कमी आना है।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में देश का निर्यात 150.07 अरब डॉलर रहा। यह पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की इसी अवधि की तुलना में 19.05 प्रतिशत कम है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ देश से वस्तुओं का निर्यात अक्टूबर 2020 में 24.82 अरब डॉलर रहा। यह पिछले साल अक्टूबर के 26.23 अरब डॉलर के निर्यात से 5.4 प्रतिशत कम है।’’

समीक्षावधि में देश का आयात भी 11.56 प्रतिशत गिरकर 33.6 अरब डॉलर रहा।

बयान में कहा गया है कि इस प्रकार अक्टूबर में देश शुद्ध तौर पर आयातक रहा। देश का व्यापार घाटा 8.78 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी माह 11.76 अरब डॉलर का व्यापार घाटा था।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव