लाइव न्यूज़ :

Indian Railways: ‘ओटीपी’ और ‘जीपीएस’ का प्रयोग कर माल ढुलाई और पार्सल ट्रेन को किया जाएगा ‘डिजिटल लॉक’, चोरों पर लगाम लगाने की तैयारी, जानें इसके फायदे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2023 14:55 IST

Indian Railways: प्रणाली का आमतौर पर ट्रक में इस्तेमाल किया जाता है, जहां एक ‘स्मार्ट लॉक’ मुहैया किया जाता है जिसमें ‘जीपीएस’ (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगा होता है।

Open in App
ठळक मुद्देवाहन की मौजूदगी के स्थान का पता चलता है और माल चोरी की आशंका घट जाती है।ओटीपी पर पूर्णत: आधारित होगी, जिसका उपयोग ट्रेन के डिब्बे के दरवाजे खोलने और बंद करने में किया जाएगा।डिब्बे को ओटीपी के जरिये खोला जाएगा और एक अन्य ओटीपी के जरिये इसे बंद किया जाएगा।

Indian Railways: रेलवे माल ढुलाई एवं पार्सल ट्रेन में वस्तुओं को चोरी होने से सुरक्षा प्रदान करने के लिए जल्द ही ‘ओटीपी’ (वन टाइम पासवर्ड) आधारित ‘डिजिटल लॉक’ प्रणाली का उपयोग शुरू करने वाला है। अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस प्रणाली का आमतौर पर ट्रक में इस्तेमाल किया जाता है, जहां एक ‘स्मार्ट लॉक’ मुहैया किया जाता है जिसमें ‘जीपीएस’ (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगा होता है। इसकी सहायता से वाहन की मौजूदगी के स्थान का पता चलता है और माल चोरी की आशंका घट जाती है।

अधिकारियों ने बताया कि यह प्रणाली सुरक्षित ओटीपी पर पूर्णत: आधारित होगी, जिसका उपयोग ट्रेन के डिब्बे के दरवाजे खोलने और बंद करने में किया जाएगा। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सफर के दौरान माल तक पहुंच संभव नहीं होगी। डिब्बे को ओटीपी के जरिये खोला जाएगा और एक अन्य ओटीपी के जरिये इसे बंद किया जाएगा।

अभी, हम डिब्बे को सील करते हैं और हर स्टेशन पर सील के अनछुआ रहने को सुनिश्चित करते हैं। ’’ उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्टेशन पर रेलवे के एक कर्मचारी को ओटीपी प्राप्त होगा कि माल का लदान या उसे उतारने की प्रक्रिया पूरी हो गई है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि प्रणाली सुगम रहे। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम तीन रेलवे जोन उन कंपनियों की पहचान करने के लिए सक्रियता से जुटे हैं, जो यह सेवा किफायती दर पर उसे मुहैया कर सके।

रेलवे ने सिख धर्म के पवित्र स्थलों के दर्शन के लिए ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन’ शुरू करने की घोषणा की

रेलवे ने बैसाखी के मौके पर सिख धर्म के कई पवित्र स्थलों के दर्शन के वास्ते अपनी ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन’ से गुरु कृपा यात्रा शुरू करने की मंगलवार को घोषणा की। रेलवे मंत्रालय ने कहा कि 10 रात और 11 दिन की यह यात्रा पांच अप्रैल को लखनऊ से शुरू होगी और 15 अप्रैल को समाप्त होगी। तीर्थयात्री पांच पवित्र तख्तों सहित सिख धर्म के कई पवित्र स्थलों का दौरा करेंगे।

मंत्रालय ने कहा कि दौरे में आनंदपुर साहिब में श्री केसगढ़ साहिब गुरुद्वारा और विरासत-ए-खालसा, कीरतपुर साहिब में गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब, सरहिंद में गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब और श्री हरमंदिर साहिब, बठिंडा में श्री दमदमा साहिब, नांदेड़ में तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, बीदर में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक झीरा साहिब और पटना में तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की यात्रा शामिल होगी।

टॅग्स :भारतीय रेलवंदे भारत एक्सप्रेसRailway Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा