लाइव न्यूज़ :

भारतीय रेल ने की अमल, टिकट निरीक्षकों को ‘बॉडी कैमरा’ मिलेगा, पायलट परियोजना मुंबई से शुरू, आखिर रेलवे ने क्यों उठाया ये कदम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2023 20:15 IST

पायलट परियोजना के रूप में मध्य रेलवे ने ऐसे 50 ‘बॉडी कैमरा’ खरीदे हैं और मुंबई संभाग के टिकट निरीक्षकों को इनका उपयोग करने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब 20 घंटे की फुटेज रिकॉर्ड की जा सकती है।कैमरे 9,000 रुपये प्रति कैमरा की दर से खरीदे गए हैं।पूरे रेलवे नेटवर्क में लागू किया जाएगा।

नई दिल्लीः टिकट जांच की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और चलती ट्रेन में हिंसक एवं गलत व्यवहार से बचाव के उद्देश्य से रेलवे के टिकट निरीक्षकों को ‘बॉडी कैमरा’ मुहैया कराए जा रहे हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। पायलट परियोजना के रूप में मध्य रेलवे ने ऐसे 50 ‘बॉडी कैमरा’ खरीदे हैं और मुंबई संभाग के टिकट निरीक्षकों को इनका उपयोग करने को कहा है।

ये कैमरे 9,000 रुपये प्रति कैमरा की दर से खरीदे गए हैं और इनमें करीब 20 घंटे की फुटेज रिकॉर्ड की जा सकती है। अधिकारियों ने बताया कि अगर मुंबई में चलाई जा रही पायलट परियोजना सफल रहती है तो इसे पूरे रेलवे नेटवर्क में लागू किया जाएगा।

बॉडी कैमरा सबसे पहले 2005 में ब्रिटेन की पुलिस ने पहनना शुरू किया था और उसके बाद दुनिया भर में पुलिस तथा कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इसका उपयोग शुरू किया। भारत में भी कई पुलिस बल इसका उपयोग करते हैं।

मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बॉडी कैमरे टिकट जांच के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करेंगे और हिंसक तथा गलत व्यवहार पर लगाम लगाएंगे। इससे शिकायत मिलने की स्थिति में टिकट जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता का पता लगाने में भी मदद मिलेगी।’’ 

टॅग्स :भारतीय रेलमुंबईRailway Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो