लाइव न्यूज़ :

Indian Railways: '30 रुपये की टिकट 10 रुपये में मिलेगी', यात्रियों को रेलवे ने दी राहत

By धीरज मिश्रा | Updated: February 23, 2024 11:32 IST

Indian Railways: ट्रेन से सफर करने वाले दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने न्यूनत्तम किराया घटा दिया है। रेलवे ने 30 रुपये की जगह अब टिकट का दाम 10 रुपये कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ने दी यात्रियों को राहत टिकट के दाम घटाएकोरोना महामारी में लोकल ट्रेनों में न्यूनत्तम किराया 30 रुपये थातीन साल बाद न्यूनत्तम किराया 10 रुपये किया गया

Indian Railways: ट्रेन से सफर करने वाले दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने न्यूनत्तम किराया घटा दिया है। रेलवे ने 30 रुपये की जगह अब टिकट का दाम 10 रुपये कर दिया है। रेलवे ने सीधे तौर पर 20 रुपये की कटौती की है। रेलवे के इस फैसले से उन लोगों को भी राहत मिली है जो अब तक एक स्टेशन जाने के लिए 30 रुपये की टिकट खरीद रहे थे।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि देश में जब कोरोना महामारी ने दस्तक दी तो देश में लॉकडाउन लगाना पड़ा। हालांकि, जब हालात सुधरे तो रेलवे ने धीरे-धीरे ट्रेनों का परिचालन शुरू किया। इस दौरान रेलवे ने दैनिक यात्री पैसेंजर गाड़ियों के टिकट दाम बढ़ाए। साल 2020 से पहले लोकल गाड़ियों में न्यूनतम किराया 10 रुपये था।

गौर करने वाली बात यह है कि इसे लेकर दैनिक यात्रियों ने लगातार रेलवे बोर्ड से मांग की थी कि किराए को घटाया जाए। अब यात्रियों की मांग पर रेलवे ने भी ध्यान दिया है और किराया कम कर दिया है। भारतीय रेलवे के अनुसार अॉनलाइन मोड में लोकल टिकट बुक करने वाले सॉफ्टवेयर को भी अपडेट कर दिया गया है। 

एक नजर में जानिए कहां से कहां कितने रुपये की मिलेगी टिकट

रेलवे के फैसले से पहले पालम से सदर बाजार जाने के लिए लोकल ट्रेन में 30 रुपये का टिकट लगता था। अब 10 रुपये लगेगा। इसी प्रकार नई दिल्ली-निजामुद्दीन, नई दिल्ली-गाजियाबाद, नई दिल्ली-सोनीपत, दिल्ली कैंट-सदर बाजार, तुगलकाबाद से ओखला, ओखला से निजामुद्दीन, फरीदाबाद से शिवाजी ब्रिज 10 रुपये का टिकट लगेगा।

यात्रियों ने जताई खुशी

ओखला से नई दिल्ली लोकल ट्रेन में यात्रा करने वाले अखिलेश ने बताया कि रेलवे के इस फैसले का इंतजार हम बीते तीन साल से कर रहे थे। चूंकि रेलवे ने यह फैसला किया है तो हमें राहत मिलेगी। एक स्टेशन जाने के लिए 30 रुपये देना पड़ता था। मजबूरी में बस से जाना पड़ता था। चूंकि अब किराया घटाया गया है तो फिर से ट्रेन से जाएंगे।

टॅग्स :भारतीय रेलIndian Railway Station Development Corporationनिज़ामुद्दिनओखलाokhla-ac
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?