लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में निवेश करना चाहते हैं भारतीय, वैश्विक निवेशक : गोयल

By भाषा | Updated: October 19, 2021 22:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा किए गए केंद्रित प्रयासों की वजह से आज भारतीय और वैश्विक निवेशक इस संघ शासित प्रदेश में निवेश करना चाहते है। केंद्र सरकार के जनता तक पहुंच के कार्यक्रम के तहत गोयल की दो दिन की पहलगाम यात्रा मंगलवार को संपन्न हुई।

पहलगाम में अपने संबोधन में गोयल ने विकास प्रक्रिया में भागीदारी के लिए कश्मीर के लोगों का आभार जताया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गोयल ने पर्यटन गतिविधियों के प्रसार में उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार के केंद्रित प्रयासों के आज नतीजे मिलने लगे हैं। शेष भारत और दुनिया के लोग आज संघ शासित प्रदेश में निवेश करना चाहते हैं।

मंत्री ने 250-एमएम की सीर जलापूर्ति योजना का उद्घाटन भी किया। इस परियोजना से 10,000 लोगों को लाभ होगा। जल जीवन मिशन के तहत इस परियोजना को तीन महीने में पूरा किया जाएागा।

गोयल अकड़ पार्क में स्थित राही शॉल इकाई भी गए और वहां उन्होंने कारीगरों से बातचीत की।

गोयल ने गोल्फ कोर्स में पहलगाम विकास प्राधिकरण के पर्यटक हट का भी उद्घाटन किया। गोयल ने पहलगाम में पर्यटन गतिविधियां बढ़ने पर संतोष जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट