लाइव न्यूज़ :

भारत, अमेरिका ने बौद्धिक संपदा परीक्षा और संरक्षण पर समझौता किया

By भाषा | Updated: December 3, 2020 15:10 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन दिसंबर भारत और अमेरिका ने अगले 10 वर्षों के लिए बौद्धिक संपदा (आईपी) परीक्षा और संरक्षण पर सहयोग करने और दोनों देशों में आईपी प्रणाली को मजबूत करने के लिए सहमति पत्र (एमओयू) पर दस्तखत किए हैं।

एक आभासी बैठक के दौरान एमओयू पर अमेरिकी पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय (यूएसपीटीओ) की तरफ से आंद्रेई इंकू और भारत के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव गुरुप्रसाद महापात्रा ने हस्ताक्षण किए।

इस संबंध में भारत और अमेरिका के बीच हुआ एक एमओयू नौ साल पहले खत्म हो गया था।

इंकू ने कहा कि इस सहमति से दोनों देशों में बौद्धिक संपदा (आईपी) प्रणालियों को मजबूती आएगी और आगे नवाचार तथा विकास को बढ़ावा मिलेगा।

ताजा समझौता पेटेंट, ट्रेडमार्क, कॉपीराइट, भौगोलिक संकेत और औद्योगिक डिजाइन के क्षेत्रों में आईपी अधिकारों को हासिल करने, उपयोग करने और लागू करने से संबंधित नियमों को अगले 10 वर्षों तक प्रभावित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट