लाइव न्यूज़ :

Wheat Export Ban: भारत ने प्रतिबंध के बाद मिस्र को गेहूं भेजा, 12 देशों ने भी राजनयिक रूप से किया अनुरोध

By रुस्तम राणा | Updated: May 19, 2022 19:57 IST

भारत ने मिस्र को 61,500 टन गेहूं भेजा है, देश ने गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के बाद अपनी सबसे बड़ी विदेशी खेप भेजी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने मिस्र को 61,500 टन गेहूं भेजा है, जो निर्यात के बाद गेहूं की सबसे बड़ी खेप हैखाद्य सुरक्षा के मद्देनजर 13 मई को भारत ने गेहूं के निर्यात पर लगाया था प्रतिबंध

नई दिल्ली: निर्यात पर प्रतिबंध के बाद भारत ने मिश्र को गेहूं निर्यात किया है। इसके साथ ही भारत के पास 12 देशों ने गेहूं निर्यात के लिए राजयनिक रूप से अनुरोध किया है। खबर के अनुसार, भारत ने मिस्र को 61,500 टन गेहूं भेजा है, देश ने गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के बाद अपनी सबसे बड़ी विदेशी खेप भेजी है। इसके अलावा कम से कम एक दर्जन देशों ने भारत को अधिक शिपमेंट के लिए राजनयिक अनुरोध भेजे हैं। एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर मीडिया को यह जानकारी दी है।

मिस्र के लिए कुल शिपमेंट में से, 17,160 टन गेहूं को सीमा शुल्क द्वारा प्रतिबंध के बाद मंजूरी दी गई थी। हालांकि, भारत के निर्यात प्रतिबंध के प्रभावी होने से पहले पूरे शिपमेंट के लिए क्रेडिट गारंटी सहित अनिवार्य औपचारिकताएं, आधिकारिक तौर पर लेटर ऑफ क्रेडिट सुरक्षित थीं।

वहीं मिस्र को भेजी जाने वाली खेप के लिए कस्टम क्लीयरेंस दिया गया था, जो प्रतिबंध के प्रभावी होने के बाद लोड किया गया था और 17 मई को गुजरात के कांडला बंदरगाह से निकल गया था। भारत ने 13 मई को अपनी खाद्य सुरक्षा का प्रबंधन करने के लिए गेहूं के सभी निजी निर्यात को प्रतिबंधित कर दिया था।

अधिकारी के मुताबिक भारत विदेशी सरकार द्वारा शिपमेंट अनुरोधों पर विचार करेगा जो एक गंभीर खाद्य संकट का सामना करते हैं और अपनी "वैश्विक प्रतिबद्धताओं" को पूरा करते हैं, लेकिन अधिकारी ने उन देशों का नाम बताने से इनकार कर दिया जिन्होंने गेहूं आयात के लिए विदेश मंत्रालय से राजनयिक अनुरोध किया था।

सरकार के अनुमानों के अनुसार, भारत में लगातार पांच वर्षों के रिकॉर्ड फसल के बाद पहली बार स्टेपल के उत्पादन में गिरावट देखने को मिल रही है, फरवरी में अनुमानित 111 मिलियन टन से 105 मिलियन, कम से कम 5.7% की गिरावट दर्ज की गई है। निर्यात प्रतिबंध प्रभावी होने से पहले, देश ने पहले ही 4.5 मिलियन टन निर्यात करने का अनुबंध किया था क्योंकि सरकार ने रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण गेहूं की आपूर्ति में संकट देखने को मिल रहा है।

टॅग्स :भारतमिस्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी