लाइव न्यूज़ :

भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका ने 2021 की पहली तिमाही में ‘अपेक्षाकृत बेहतर’ प्रदर्शन किया: संरा

By भाषा | Updated: May 19, 2021 12:22 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 19 मई संयुक्त राष्ट्र के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ने इस साल की पहली तिमाही में आयात और निर्यात के लिहाज से अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में ‘‘अपेक्षाकृत बेहतर’’ प्रदर्शन किया है।

कोविड-19 संकट से उबरने के बाद इस दौरान वैश्विक व्यापार अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (अंकटाड) ने अपनी ताजा वैश्विक व्यापार रिपोर्ट में बुधवार को कहा कि 2021 की पहली तिमाही में वस्तुओं और सेवाओं का वैश्विक व्यापार इससे पिछली तिमाही के मुकाबले चार प्रतिशत और एक साल पहले की समान तिमाही के मुकाबले लगभग 10 प्रतिशत बढ़ा।

अंकटाड ने कहा कि 2021 की पहली तिमाही में वैश्विक व्यापार संकट के पहले के मुकाबले अधिक था, और यह 2019 की पहली तिमाही के मुकाबले तीन प्रतिशत अधिक रहा।

रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के मजबूत प्रदर्शन के चलते तेजी का ये रुझान बरकरार रहेगा।

अंकटाड ने कहा, ‘‘चीन, भारत और दक्षिण अफ्रीका ने 2021 की पहली तिमाही में अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया है। विशेष रूप से चीन के निर्यात में मजबूत वृद्धि हुई है। इसके विपरीत रूस से निर्यात 2019 के औसत से काफी कम रहा।’’

भारत के बारे में बताया गया कि 2020 की पहली तिमाही के मुकाबले 2021 की समान तिमाही में वस्तुओं का आयात 45 प्रतिशत और सेवाओं का आयात 14 प्रतिशत बढ़ा।

समीक्षाधीन अवधि में भारत से वस्तुओं का निर्यात 26 प्रतिशत और सेवाओं का निर्यात दो प्रतिशत बढ़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट