लाइव न्यूज़ :

ICC World Cup 2023: मैच का आयोजन करने वाले शहरों में होटल बुकिंग बढ़ी, कमरों के किराए में भी भारी उछाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2023 16:36 IST

बुकिंग रुझानों के अनुसार, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, दिल्ली, कोलकाता और धर्मशाला में होटलों की मांग बढ़ी है। मैचों की मेजबानी करने वाले प्रमुख स्थलों के लिए हवाई किराये में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों पर चढ़ने लगा क्रिकेट का खुमार मैच का आयोजन करने वाले शहरों में होटल बुकिंग बढ़ रही हैकमरों के किराये में कई गुना का उछाल देखने को मिल रहा है

ICC World Cup 2023: भारत में 5 अकटूबर से शुरू हो रहे क्रिकेट विश्व कप प्रतियोगिता का बुखार सभी पर चढ़ने लगा है। विश्व कप के दौरान क्रिकेट मैच का आयोजन करने वाले शहरों में होटल बुकिंग बढ़ रही है, जिससे कमरों के किराये में कई गुना का उछाल देखने को मिल रहा है। विशेषकर ऐसे शहरों में कमरों के किराये में भारी उछाल आया है जहां भारत के मैच हैं।

यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र की कंपनियों ने यह जानकारी दी। मेकमाईट्रिप, ओयो और यात्रा ऑनलाइन के बुकिंग रुझानों के अनुसार, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, दिल्ली, कोलकाता और धर्मशाला में होटलों की मांग बढ़ी है। मेकमाईट्रिप के सह-संस्थापक और समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश मागो ने कहा, “भारतीय क्रिकेट टीम को जहां खेलना है, उन सभी शहरों में होटल और होमस्टे सहित आवास सुविधाओं की बुकिंग में अब उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है।”

उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में मैच वाले दिन बुकिंग ऊंची बनी हुई है, जिसमें होटल और होमस्टे की बुकिंग में अगस्त में दैनिक औसत बुकिंग की तुलना में 200 प्रतिशत वृद्धि देखी गई। मागो ने कहा, “इसी तरह, धर्मशाला में मैच वाले दिन बुकिंग अगस्त की औसत दैनिक बुकिंग का 605 प्रतिशत हो गई है।” उन्होंने कहा कि इस बीच, लखनऊ में भारत के मैच वाले दिन दरें औसत दैनिक बुकिंग से 50 प्रतिशत अधिक हैं। जैसे-जैसे मैच के दिन नजदीक आ रहे हैं, होटल कमरों का किराया और बढ़ने की उम्मीद है।

ओयो के प्रवक्ता ने कहा कि हम विश्वकप के मेजबान शहरों, विशेषकर अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, दिल्ली और कोलकाता में मांग में सामान्य से ज्यादा उछाल देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा के बाद अक्टूबर और नवंबर के लिए बुकिंग में 777 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ अहमदाबाद सबसे आगे है।

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का पहला मैच पांच अक्टूबर को गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। यहीं पर 14 अक्टूबर को ‘बहुप्रतीक्षित’ भारत बनाम पाकिस्तान मैच भी होगा। प्रतियोगिता का फाइनल भी 19 नवंबर को यहीं खेला जाएगा। ओयो के प्रवक्ता ने कहा कि हैदराबाद, बेंगलुरु और दिल्ली में भी क्रमशः 102 प्रतिशत, 81 प्रतिशत और 39 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

यात्रा ऑनलाइन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (उड़ान और होटल कारोबार) भरत मलिक ने कहा, “आवास की मांग अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गई है, जिससे कीमतें भी बढ़ गई हैं। इसके अलावा, मैचों की मेजबानी करने वाले प्रमुख स्थलों के लिए हवाई किराये में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।” उन्होंने कहा कि मैच वाले दिनों पर हवाई किराये में दो-तीन गुना वृद्धि हुई है जबकि चार-पांच सितारा होटलों का किराया 10-15 गुना बढ़ गया है। विश्वकप के मेजबान शहरों में तीन-सितारा एवं इससे कम श्रेणी के होटलों में भी कमरों का किराया दोगुना तक हो गया है। 

(इनपुट- भाषा)

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपबीसीसीआईभारतीय क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIPL 2026: बीसीसीआई ने 13 अप्रैल से शुरू होने वाले दूसरे चरण का शेड्यूल जारी किया, पूरी फिक्स्चर लिस्ट देखें

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटफैंस खुश, भारत में ROKO खेलेंगे 9 वनडे मैच, देखिए कहां-कहां होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे धमाल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा