लाइव न्यूज़ :

आईएएस अधिकारी अविनाश जोशी, नीरज वर्मा ओएनजीसी के शीर्ष पद की दौड़ में

By भाषा | Updated: June 2, 2021 13:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून वरिष्ठ नौकरशाह अविनाश जोशी और नीरज वर्मा उन 10 उम्मीदवारों में शामिल हैं, जो भारत की सबसे बड़ी तेल और गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बनने की दौड़ में हैं।

सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) द्वारा छांटे गए एक उम्मीदवार के अनुसार मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) की निदेशक-वित्त पोमिला जसपाल और ओएनजीसी में प्रौद्योगिकी तथा फील्ड सेवाओं के निदेशक ओम प्रकाश सिंह भी इस शीर्ष पद की दौड़ में शामिल हैं।

पीईएसबी इस सप्ताह तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के नए प्रमुख का चयन करने के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगा।

जोशी और वर्मा, दोनों असम-मेघालय कैडर के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण के अनुसार वे दोनों इस समय असम सरकार में प्रमुख सचिव हैं।

पीईएसबी द्वारा छांटे गए अन्य नामों में ओएनजीसी के कार्यकारी निदेशक संदीप गुप्ता, पंकज कुमार और ओमकार नाथ ज्ञानी, ओएनजीसी के अतिरिक्त महानिदेशक आनंद गुप्ता, सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के निदेशक-वित्त अजय अग्रवाल और कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के निदेशक-वित्त मनोज कुमार दुबे शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

ज़रा हटकेTCS Nashik Case: वायरल वीडियो में पीड़ित की आपबीती, कहा- "जबरन पहनाई टोपी और नमाज के लिए बनाया दबाव"

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?