लाइव न्यूज़ :

हुंदई मोटर इंडिया ने अप्रैल में कुल 59,203 इकाइयों की बिक्री की

By भाषा | Updated: May 1, 2021 17:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई हुंदई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने शनिवार को बताया कि अप्रैल 2021 में उसने कुल 59,203 इकाइयों की बिक्री की है, जो मार्च में की गई 64,621 इकाइयों की बिक्री से आठ प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि घरेलू बिक्री 49,002 इकाई की हुई, जबकि पिछले महीने 10,201 इकाई का निर्यात हुआ।

इस साल अप्रैल की बिक्री का, पिछले साल के इसी महीने की बिक्री से तुलना नहीं है क्योंकि तब देश में कोरोनोवायरस महामारी के प्रकोप के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाऊन के कारण घरेलू बिक्री नहीं हुई थी। हालांकि, कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में 1,341 इकाइयों का निर्यात किया था।

एचएमआईएल के निदेशक (बिक्री, विपणन और सेवा) तरुण गर्ग ने कहा, ‘‘इन चुनौतीपूर्ण समय में, हम राष्ट्र के साथ एकजुटता में खड़े हैं और प्रभावितों के समर्थन के लिए सभी प्रयास जारी रखे हुए हैं ... जबकि हमारे प्रयास, मौजूदा समय में मुख्य रूप से लोगों का जीवन और आजीविका का समर्थन करने पर केंद्रित हैं। हमें अप्रैल 2021 में भी अच्छे बिक्री के परिणाम मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर