लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 राहत कार्यों में एचएसबीसी इंडिया 75 करोड़ रुपये देगा

By भाषा | Updated: April 30, 2021 18:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल एचएसबीसी इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि देश में जारी कोविड-19 राहत कार्यों के लिए वह 75 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देगी।

एचएसबीसी ने एक बयान में कहा कि यह वित्तीय सहायता इस साल भारत में जमीन स्तर पर काम करने वाली गैर-लाभकारी और विकास एजेंसियों के जरिए दी जाएगी। इसके तहत अग्रिम पंक्ति पर राहत कार्यों में लगे योद्धाओं और वंचित समुदायों तक खासतौर से मदद पहुंचाई जाएगी।

बयान के मुताबिक इस सहायता का इस्तेमाल चिकित्सा उपकरणों, ऑक्सीजन और स्वच्छता किट की आपूर्ति तथा टीकाकरण, आजीविका समर्थन और राशन देने के लिए किया जाएगा।

एचएसबीसी इंडिया ने कहा, ‘‘हम जिन समुदायों के बीच काम करते हैं, उनके लिए प्रतिबद्धता के तहत हम कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।’’

एचएसबीसी इंडिया के समूह महाप्रबंधक और सीईओ सुरेंद्र रोशा ने कहा, ‘‘जब वायरस एक बार फिर वापसी कर रहा है, ऐसे में वित्तीय सहायता का ताजा दौर मदद करने के हमारे निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम