लाइव न्यूज़ :

कम्प्यूटर निर्माता कंपनी एचपी अगले 3 सालों में 4,000 से 6,000 कर्मचारियों की करेगी छंटनी; अल्फाबेट की 10,000 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी

By अनिल शर्मा | Updated: November 23, 2022 17:32 IST

मुख्य वित्तीय अधिकारी मैरी मायर्स की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब पीसी की बिक्री घट रही है। कई टेक दिग्गज जैसे मेटा और अमेजन ने भी हजारों कर्मचारियों को खराब मैक्रोइकॉनॉमिक स्थितियों के कारण बर्खास्त कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देरॉयटर्स के अनुसार, एचपी संभवतः लगभग 6,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। कंपनी के फिलहाल दुनियाभर में करीब 50,000 कर्मचारी हैं।कंपनी ने अनुमान लगाया है कि आने वाले समय में उसके प्रोडक्ट्स की मांग में और गिरावट आ सकती है। 

ट्विटर, मेटा और अमेजन द्वारा बड़ी मात्रा में कर्मचारियों की छंटनी किए जाने के बाद कम्प्यूटर निर्माता कंपनी एचपी (HP) ने कहा है कि वह अगले 3 साल में दुनियाभर में अपने 4,000 से 6,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। द इंफोर्मेशन की रिपोर्ट के अनुसार,  गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट भी करीब 10,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने को तैयार है, जो उसके कुल कार्यबल का 6 प्रतिशत हिस्सा है। 

एचपी ने अनुमान लगाया है कि आने वाले समय में उसके प्रोडक्ट्स की मांग में और गिरावट आ सकती है। रॉयटर्स के अनुसार, कंपनी संभवतः लगभग 6,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी, जो इसके वैश्विक कार्यबल का लगभग 12 प्रतिशत है। गौरतलब है कि कंपनी के फिलहाल दुनियाभर में करीब 50,000 कर्मचारी हैं।  मुख्य वित्तीय अधिकारी मैरी मायर्स की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब पीसी की बिक्री घट रही है। कई टेक दिग्गज जैसे मेटा और अमेजन ने भी हजारों कर्मचारियों को खराब मैक्रोइकॉनॉमिक स्थितियों के कारण बर्खास्त कर दिया।

 मायर्स ने कहा कि 2022 की कई हालिया चुनौतियाँ वित्त वर्ष 2023 में जारी रहेंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि एचपी पुनर्गठन और अन्य शुल्कों से संबंधित श्रम और गैर-श्रमिक लागतों में वित्तीय वर्ष 2023 में लगभग $600 मिलियन और शेष दो वर्षों के बीच $ 1.0 बिलियन खर्च कर सकता है। कंपनी में लगभग 50,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। और पुनर्गठन से 4,000 से 6,000 नौकरियों की कटौती होगी।

एचपी के अलावा, अमेजन और मेटा ने हाल ही में व्यापक आर्थिक परिस्थितियों के कारण हजारों कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। ट्विटर ने भी पिछले महीने अपने आधे कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। और कंपनी आने वाले दिनों और हफ्तों में कुछ और कर्मचारियों को निकाल सकती है। खबर है कि गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट भी छंटनी की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी करीब 10,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने को तैयार है, जो उसके कुल कार्यबल का 6 प्रतिशत हिस्सा है।

टॅग्स :एचपीअमेजनमेटाट्विटरगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?