लाइव न्यूज़ :

होटल निकाय के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के पुनरुद्धार के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मुलाकात की

By भाषा | Updated: July 16, 2021 23:51 IST

Open in App

मुंबई 16 जुलाई फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के पुनरुद्धार उपाय की मांग को लेकर शुक्रवार को केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात की।

होटल निकाय ने पर्यटन मंत्री को क्षेत्र की चिंताओं से अवगत कराते हुए कोविड-19 प्रभाव से निपटने के तरीकों की सिफारिशें की।

एफएचआरएआई ने एक बयान में कहा कि उसने केंद्रीय पर्यटन मंत्री से निर्यात संवर्धन पूंजीगत सामान (ईपीसीजी) योजना, भारत से सेवा निर्यात योजना (एसईआईएस), जीएसटी युक्तिकरण और नीति योजनाओं में सुधार के तहत आवश्यक समर्थन करने के लिए कहा है।

एफएचआरएआई के संयुक्त मानद सचिव प्रदीप शेट्टी ने कहा, ‘‘हमने केंद्रीय पर्यटन मंत्री को होटल क्षेत्र की जमीनी हकीकत से अवगत कराया और क्षेत्र के पुनरुद्धार के लिए प्राथमिकताओं की सिफारिश की।’’

उन्होंने कहा कि महामारी से होटल और रेस्ट्रोरेंट उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ हैं। हमने सरकार से सबसे जरुरी सुधारों को तुरंत लेने का आग्रह भी किया है।

एफएचआरएआई ने कहा कि क्षेत्र के पुनरुद्धार को लेकर रेड्डी ने वादा किया कि पर्यटन मंत्रालय शीघ्र ही एक राष्ट्रीय पर्यटन नीति लेकर आएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव