लाइव न्यूज़ :

अगले वित्त वर्ष में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में उतरेगी होंडा मोटरसाइकिल

By भाषा | Updated: October 24, 2021 14:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर दोपहिया क्षेत्र की प्रमुख कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) अगले वित्त वर्ष में अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उतारने की तैयारी कर रही है।

एचएमएसआई के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आत्सुशी ओगाता ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में यह जानकारी दी।

कंपनी देश में एक्टिवा और शाइन जैसे लोकप्रिय ब्रांड बेचती है। इस साल त्योहारी सीजन समाप्त होने के बाद कंपनी अपने डीलर भागीदारों से इलेक्ट्रिक स्कूटर की व्यवहार्यता के बारे में चर्चा शुरू करेगी।

उन्होंने कहा कि एचएमएसआई ने अपनी मूल कंपनी जापान की होंडा मोटर कंपनी के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद इस खंड में उतरने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी इसके ब्योरे को अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन हमने अगले वित्त वर्ष में इलेक्ट्रिक वाहन उतारने की प्रतिबद्धता जताई है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक वाहन का भारत में परीक्षण शुरू कर दिया है, ओगाता ने कहा, ‘‘आधिकारिक रूप से ऐसा नहीं किया गया है। लेकिन दिवाली के बाद हम अपने डीलरों के साथ इसकी व्यवहार्यता पर अध्ययन करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि सरकार हरित ढांचे में निवेश को समर्थन दे रही है। ऐसे में कई घरेलू के साथ विदेशी कंपनियां इस क्षेत्र में निवेश कर रही हैं।

ओगाता ने कहा, ‘‘लोगों ने छोटी दूरी की यात्रा के लिए ईवी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। लेकिन लंबी दूरी की यात्रा और ग्रामीण इलाकों में अभी इंटरनल कम्बशन इंजन वाले दोपहिया की ही मांग है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

ज़रा हटकेTCS Nashik Case: वायरल वीडियो में पीड़ित की आपबीती, कहा- "जबरन पहनाई टोपी और नमाज के लिए बनाया दबाव"

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?