लाइव न्यूज़ :

शहद बाजार में उतरा हमदर्द समूह, हरियाणा में संयंत्र लगाने की योजना

By भाषा | Updated: November 20, 2020 19:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर हमदर्द लेबोरेटरीज इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसने शहद के कारोबार में कदम रखा है। कंपनी उत्पाद की ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर 15 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी।

कंपनी ने बताया कि वह अभी तीसरे पक्ष के विनिर्माण पर निर्भर है, लेकिन जल्द ही हरियाणा के मनेसर में उसकी अपना संयंत्र लगाने की योजना है।

हमदर्द लेबोरेटरीज इंडिया के प्रमुख मुतवल्ली (मुख्य ट्रस्टी) हम्माद अहमद ने कहा, ‘‘हमदर्द लेबोरेटरीज इंडिया ने अपने सिद्धांतों पर खरा रहते हुए हमेशा ऐसे उत्पाद पेश किया है, जो उच्च गुणवत्ता और स्वच्छता के साथ प्राकृतिक रहे हैं तथा स्वास्थ्य के लिये लाभदायक रहे हैं। हमें हमदर्द शहद पेश करने की खुशी है, जो हमारे मूल्यों के अनुरूप है।’’

हमदर्द लेबोरेटरीज के खाद्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हामिद अहमद ने कहा, ‘‘हम हमदर्द शहद की ब्रांडिंग और विपणन पर करीब 10-15 करोड़ रुपये निवेश करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम