लाइव न्यूज़ :

वैश्विश्क बाजारों की सुस्ती से सोना 243 रुपये, चांदी 216 रुपये गिरी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 17:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 243 रुपये गिरकर 49,653 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। वैश्विक बाजारों में दोनों किमती धातुओं में गिरावट का रुख रहने का असर यहां भी दिखाई दिया।

इससे पहले सोमवार को सोने का भाव 49,896 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी का भाव भी मंगलवार को 216 रुपये गिरकर 67,177 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इससे पिछले दिन यह 67,393 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,868 डालर और चांदी 25.70 डालर प्रति ट्राय औंस पर बोले गये।

एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डालर सूचकांक मजबूत होने से सोने के दाम में गिरावट रही।’’

मोतिलाल ओसवाल फाइनेंसिय सविर्सिज के उपाध्यक्ष जिंस (शोध) नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘सुबह के कारोबारी सत्र में ऊंचे में बोले जाने के बाद सोने में कुछ बिकवाली का दबाव देखा गया। अमेरिकी कांग्रेस ने लंबे समय से प्रतीक्षा किये जा रहे 900 अरब डालर के कोरोना वायरस सहायता पैकेज को मंजूरी दे दी। इससे सोने को समर्थन मिला लेकिन मजबूत होते डालर से मजबूती का रास्ता बाधित हुआ। इसके साथ ही मुनाफा वसूली की वजह से धारणा प्रभावित हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव