लाइव न्यूज़ :

गोल्ड ईटीएफ में सितंबर में 446 करोड़ रुपये का निवेश आया

By भाषा | Updated: October 17, 2021 13:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड कोषों (ईटीएफ) में सितंबर में 446 करोड़ रुपये का निवेश आया। देश में त्योहारी सीजन के मद्देनजर मजबूत मांग के चलते निवेश का यह प्रवाह अभी जारी रहने की उम्मीद है।

इससे पिछले महीने गोल्ड ईटीएफ में 24 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया था। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में गोल्ड ईटीएफ से निवेशकों ने शुद्ध रूप से 61.5 करोड़ रुपये की निकासी की थी।

गोल्ड ईटीएफ श्रेणी में अबतक शुद्ध रूप से 3,515 करोड़ रुपये का निवेश मिला है। सिर्फ जुलाई ऐसा महीना रहा जबकि इससे निकासी हुई है।

ताजा प्रवाह से इस श्रेणी में फोलियो की संख्या सितंबर में 14 प्रतिशत बढ़कर 24.6 लाख पर पहुंच गई, जो अगस्त में 21.46 लाख थी। इस साल अभी तक फोलियो की संख्या में 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहारी सीजन से पहले पीली धातु की कीमतों में ‘करेक्शन’ से गोल्ड ईटीएफ में निवेश का प्रवाह बढ़ा है।

एलएक्सएमई की संस्थापक प्रीति राठी गुप्ता ने कहा, ‘‘पिछले महीने गोल्ड ईटीएफ में काफी अच्छा प्रवाह रहा। उतार-चढ़ाव वाले बाजार में निवेशकों के लिए इसमें निवेश करना सुरक्षित विकल्प है जिसकी वजह से इसमें निवेश बढ़ा है। इसके अलावा सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से भी निवेशक इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख