लाइव न्यूज़ :

वैश्विक निवेशकों को भारत में, ‘मेक इन इंडिया’ में निवेश करना चाहिए: मंडाविया

By भाषा | Updated: December 13, 2021 19:46 IST

Open in App

दुबई, 13 दिसंबर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को वैश्विक निवेशकों से भारत में निवेश करने की अपील करते हुए कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल और कारोबार सुगमता की वजह से उनके लिए यहां काफी अवसर हैं।

यहां एक्सपो-2020 में भारत के पवेलियन का दौरा करने वाले मंडाविया ने कहा कि भारत में मौजूदा माहौल निवेश के लिए बहुत अनुकूल है और कारोबारी घरानों को इन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए।

मंडाविया ने कहा, ‘‘भारत में निवेशकों के लिए जबर्दस्त अवसर हैं क्योंकि यह एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है, यहां कारोबार में सुगमता से मदद मिल रही है और वृद्धि की रफ्तार में तेजी आयी है।"

उन्होंने कहा कि भारत के मध्यम वर्ग का विस्तार हो रहा है और उपभोग शक्ति बढ़ रही है।

मंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री ने वैश्विक निवेशकों को देश आने और मेक-इन-इंडिया को मजबूत करने को निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है।"

उन्होंने भारत द्वारा कोविड-19 टीके उपलब्ध कराकर कई देशों की मदद करने का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत टीका विनिर्माण क्षेत्र में दुनिया में अग्रणी है।

मंडाविया ने कहा, ‘‘भारत टीका विनिर्माण क्षेत्र में विश्व में अग्रणी है। दो भारतीय कंपनियों (सीरम इंस्टिट्यूट और भारत बायोटेक) ने न केवल अनुसंधान एवं विकास बल्कि देश में टीकों का विनिर्माण भी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअड्याल के पास ट्रक ने वैन को उड़ाया, 5 की मौत, मृतकों में मां-बेटी, दूल्हे के मामा-मामी शामिल, 4 बुरी तरह जख्मी

पूजा पाठPanchang 24 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 24 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की प्रॉपर्टी में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

भारतपरीक्षा के अनचाहे परिणाम से न हों असहज

भारतलोकतंत्र को साहसी और जीवंत संसद चाहिए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं