लाइव न्यूज़ :

सॉफ्टवेयर कंपनी की नौकरी छोड़ कर्नाटक के शख्स ने शुरू किया गधों का फार्म, गधी के दूध के मिले ₹17 लाख के ऑर्डर

By अनिल शर्मा | Updated: June 13, 2022 12:09 IST

 श्रीनिवास ने कहा कि फार्म में 20 गधे हैं। उन्होंने कहा कि गधों की प्रजातियों की संख्या घट रही है क्योंकि अब धोबियों द्वारा कपड़े धोने की मशीन और लिनन धोने के लिए अन्य तकनीक के आगमन के साथ उनका उपयोग नहीं किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्दे8 जून को खुला यह फार्म कर्नाटक में अपनी तरह का पहला और केरल के एर्नाकुलम जिले के बाद देश में दूसरा है।बीए स्नातक श्रीनिवास गौड़ ने सॉफ्टवेयर कंपनी की नौकरी छोड़ने के बाद 2020 में इसकी शुरुआत की श्रीनिवास ने बताया कि उनके फार्म में बकरी, खरगोश और कड़कनाथ मुर्गे भी हैं

कर्नाटकः अगर आप किसी से कहें कि आप गधे का फार्म खोलने जा रहे हैं तो आप पर लोग हंसेंगे। क्योंकि हमारे समाज में गधों को सीधा लेकिन मूर्ख जीव के रूप में स्वीकार्यता है। ऐसा ही कुछ कर्नाटक के श्रीनिवास गौड़ के साथ हुआ। श्रीनिवास ने दक्षिण कन्नड़ जिले के एक गांव में गधे का फार्म शुरू कर इतिहास रच दिया है। श्रीनिवास ने बताया कि जब गधे के फार्म का विचार उन्होंने अपने दोस्तों के साथ साझा किया तो उनका मजाक उड़ाया गया। 

8 जून को खुला यह फार्म कर्नाटक में अपनी तरह का पहला और केरल के एर्नाकुलम जिले के बाद देश में दूसरा है। फार्म के मालिक श्रीनिवास गौड़ा का कहना है कि वह गधों की दुर्दशा से हिल गए थे। जिन्हें अक्सर ठुकरा दिया जाता था और उन्हें कम आंका जाता था। सबसे रोचक बाद यह है कि श्रीनिवास ने गधों का यह फार्म अपनी अच्छी-खासी सॉफ्टवेयर कंपनी की नौकरी छोड़कर शुरू की।

बीए स्नातक श्रीनिवास ने सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी छोड़ने के बाद 2020 में इरा गांव में 2.3 एकड़ के भूखंड पर एक एकीकृत कृषि और पशुपालन, पशु चिकित्सा सेवाएं, प्रशिक्षण और चारा विकास केंद्र शुरू किया। यह अपने तरह का पहला स्टार्टअप था। श्रीनिवास के मुताबिक, पहले बकरी पालन शुरू किया इसके बाद फार्म में खरगोश और कड़कनाथ मुर्गे भी रखे।

 श्रीनिवास ने कहा कि फार्म में 20 गधे हैं। उन्होंने कहा कि गधों की प्रजातियों की संख्या घट रही है क्योंकि अब धोबियों द्वारा कपड़े धोने की मशीन और लिनन धोने के लिए अन्य तकनीक के आगमन के साथ उनका उपयोग नहीं किया जाता है। फार्म के मालिक ने आगे कहा कि जब गधे के खेत का विचार उनके साथ साझा किया गया तो कई लोग आशंकित थे और उनका मजाक उड़ाया था। गधे का दूध स्वादिष्ट, बहुत महंगा और औषधीय महत्व का होता है।

श्रीनिवास ने आगे बताया कि वह लोगों को पैकेट में गधी का दूध बेचने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि 30 मिलीलीटर दूध के पैकेट की कीमत 150 रुपये होगी और इसकी आपूर्ति मॉल, दुकानों और सुपरमार्केट के माध्यम से की जाएगी। श्रीनिवास ने बताया कि उनकी योजना सौंदर्य उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले गधी के दूध को बेचने की भी है। उनका कहना है कि 17 लाख रुपये के ऑर्डर पहले ही मिल चुके हैं।

टॅग्स :कर्नाटककेरलहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबार अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो