लाइव न्यूज़ :

पठानकोट-मंडी परियोजना के लिए हुआ वित्त का इंतजाम

By भाषा | Updated: December 10, 2021 23:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लि. की पूर्ण अनुषंगी इकाई पठानकोट मंडी हाईवे प्राइवेट लि. ने पठानकोट-मंडी ‘हाइब्रिड एनूयिटी’ परियोजना के लिये वित्त की व्यवस्था कर ली है।

हाइब्रिड एनूयिटी परियोजना मॉडल के तहत केंद्र सरकार राजमार्ग परियोजना लागत का 40 प्रतिशत स्वयं वहन करती है जबकि 60 प्रतिशत राशि की व्यवस्था संबंधित कंपनी को करनी होती है।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि परियोजना में पुनर्वास और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 154 के 28.7 किलोमीटर लंबे खंड का उन्नयन कार्य शामिल है।

बयान के अनुसार 828 करोड़ रुपये की बोली परियोजना लागत के लिए वित्त की व्यवस्था कर ली गयी। परियोजना में छूट अवधि 15 साल है। इसमें 730 दिनों की निर्माण अवधि शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट