लाइव न्यूज़ :

एफडीआई प्रवाह 2020-21 में 19 प्रतिशत बढ़कर 59.64 अरब डॉलर रहा: सरकारी आंकड़ा

By भाषा | Updated: May 24, 2021 19:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश में 2020- 21 के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रवाह 19 प्रतिशत बढ़कर 59.64 अरब डालर पर पहुंच गया। इसमें सरकार द्वारा किये गये नीतिगत सुधारों, निवेश सुविधा और व्यापार सुगमता की दिशा में किए गए प्रयासों का विशेष योगदान रहा।

इसी प्रकार देश में इक्विटी निवेश, पूंजी और कमाई का फिर से किये गये निवेश सहित कुल एफडीआई 2020-21 के दौरान 10 प्रतिशत बढ़कर 81.72 अरब अमरीकी डालर के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया, जो 2019-20 में 74.39 अरब अमरीकी डालर रहा था।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘एफडीआई इक्विटी प्रवाह 2020-21 में 19 प्रतिशत बढ़ा (59.64 अरब डॉलर), जबकि 2019-20 में यह 20 प्रतिशत बढ़ा (49.98 अरब डॉलर) था।’’

बयान के मुताबिक एफडीआई प्रवाह में सबसे अधिक 29 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सिंगापुर शीर्ष पर रहा है। इसके बाद अमेरिका (23 फीसदी) और मॉरीशस (9 फीसदी) का स्थान रहा।

बयान में आगे कहा गया कि एफडीआई नीति में सुधार, निवेश सुगमता और कारोबार में सुविधा के मोर्चे पर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से देश में एफडीआई प्रवाह बढ़ा है।

कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर क्षेत्र की कुल एफडीआई इक्विटी प्रवाह में लगभग 44 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। इसके बाद क्रमशः निर्माण (बुनियादी ढांचा) गतिविधियों (13 प्रतिशत) और सेवा क्षेत्र (8 प्रतिशत) का स्थान रहा।

राज्यों के लिहाज से 2020-21 के दौरान कुल एफडीआई इक्विटी प्रवाह में 37 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ गुजरात शीर्ष पर रहा, जबकि इसके बाद महाराष्ट्र (27 प्रतिशत) और कर्नाटक (13 प्रतिशत) का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल-लेबनान वॉर पर ब्रेक, ट्रंप ने किया ऐलान, 3 हफ्तों के लिए बढ़ा सीजफायर; शांति वार्ता के संकेत

क्राइम अलर्टपाकिस्तानी ISI नेटवर्क पर यूपी एटीएस का प्रहार, दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, साजिश नाकाम

क्राइम अलर्ट'गलती हो गई...', दिल्ली कोर्ट में राहुल मीणा का कबूलनामा, IRS अफसर की बेटी के रेप और हत्या मामले में जांच जारी

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

भारतअच्छे कामों के लिए नौकरशाही की हौसला अफजाई भी जरूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं