लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से प्रभावित इवेंट मैनेजमेंट उद्योग की प्रधानमंत्री से मदद की गुहार

By भाषा | Updated: June 2, 2021 18:59 IST

Open in App

मुंबई दो जून विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करने वाले ‘इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मेनेजमेंट एसोसियेशन (ईईएमए) ने उद्योग की सहायता के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन का कहना है कि कोविड-19 के कारण उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

संघ ने कहा है कि उसके 97 प्रतिशत सदस्य महामारी के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और उन्हें कारोबार जारी रखने के लिए पूंजी या कर्ज की बहुत जरूरत है।

ईईएमए ने कहा कि उसने 27 मई को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए हस्तक्षेप की मांग की हैं। इसमें कहा गया है कि कोरोना संकट और लॉकडाउन के चलते पिछले एक साल से कार्यक्रम आयोजन से जुड़े इस उद्योग की कोई आय नहीं हुई हैं।

ईईएमए के अध्यक्ष रोशन अब्बास ने पीटीआई-भाषा से बुधवार को कहा, ‘‘अप्रैल-अक्टूबर 2020 के दौरान हमारा काम पूरी तरह से बंद रहा और पिछले वर्ष नवम्बर से कुछ काम शुरू हुआ। लेकिन फरवरी 2021 के आते-आते हम एक बार फिर उसी स्थिति में पहुंच गए।’’

उन्होंने कहा कि संघ के एक हजार से अधिक पंजीकृत सदस्य हैं, जिन्होंने पिछले अप्रैल से अपने कर्मचारियों की 50 से 80 प्रतिशत छंटनी की है।

संगठन ने कहा, ‘‘सभी बड़े कार्यक्रम अनिश्चित समय के लिए स्थगित या रद्द कर दिये गए हैं। इससे उद्योग की आय का 100 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। उद्योग से जुड़े एक करोड़ कर्मचारियों में 90 प्रतिशत दैनिक कर्मी है। कुल मिलाकर सभी कर्मचारी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।’’

उद्योग निकाय ने सरकार से ईईएमए से जुड़े सदस्यों के सभी कर्मचारियों को एक वर्ष के वेतन का 50 प्रतिशत देने के साथ-साथ एक वर्ष के लिए सभी वैधानिक देनदारियों को स्थगित करने का आग्रह किया है। इसके अलावा अगले तीन वर्ष तक जीएसटी रिफंड, ऋण और ओवरड्राफ्ट पर दो साल की मोहलत और पूंजी ऋण की उपलब्धता को आसान बनाना तथा एक वर्ष के लिए ब्याज माफी समेत अन्य कई मांगे रखी है।

कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करने वाले इस उद्योग का कारोबार वित्त वर्ष 2020 में लगभग 5 लाख करोड़ रुपये का था। कोविड महामारी से पहले एक करोड़ से अधिक लोगों को इसके जरिये रोजगार मिलता था, जिनमें से लगभग 90 प्रतिशत प्रवासी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट