लाइव न्यूज़ :

एन्मी का महाराष्ट्र सरकार से शेयर बाजार ब्रोकर को लोकल ट्रेन से सफर करने की मंजूरी देने का आग्रह

By भाषा | Updated: June 29, 2021 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून शेयर बाजार बिचौलियों के संगठन एसोसियेशन ऑफ नेशनल एक्सचेंजेज मेंबर्स ऑफ इंडिया (एन्मी) ने मंगलवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र सरकार से शेयर ब्रोकिंग और डिपॉजिटरी सेवा कर्मचारियों को लोकल ट्रेन से सफर करने की मंजूरी देने का आग्रह किया है।

एन्मी ने महाराष्ट्र के परिवहन और संसदीय मामलों के विभाग को लिखे एक पत्र में कहा, "शेयर बाजार अर्थव्यवस्था एवं अन्य के लिए महत्वपूर्ण हैं और उसके विभिन्न घटक वित्तीय बाजार संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसलिए उन्हें सफर करने की मंजूरी दी जानी चाहिए ताकि इन प्रतिष्ठानों का सुचारू तरीके से कामकाज सुनिश्चित किया जा सके।"

एन्मी में देश भर के करीब 900 ट्रेडिंग सदस्य शामिल हैं और केवल मुंबई में ही 350 ब्रोकिंग कंपनियों उसकी सदस्य हैं।

संगठन ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार और गृह मंत्रालय के शेयर ब्रोकिंग और डिपॉजिटरी सेवाओं को आवश्यक सेवाएं घोषित करने के बावजूद कर्मचारियों को लोकल ट्रेनों में सफर करने नहीं दिया जा रहा है।

एन्मी ने कहा कि उसे राज्य सरकार से अब तक इस संबंध में जवाब नहीं मिला है और वह राज्य सरकार से तेजी से कार्रवाई करने की अपील करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर