लाइव न्यूज़ :

ईडी ने कसी नकेल, बालासोर अलॉयज की 245 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

By IANS | Updated: December 17, 2017 12:17 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बालासोर अलॉयज लिमिटेड की 244.89 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां जब्त कर ली ह...

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बालासोर अलॉयज लिमिटेड की 244.89 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां जब्त कर ली हैं। इसी से मिली जानकारी के अनुसार, इन संपत्तियों के शेयरधारकों मेंग्लोबल स्टील होल्डिंग लिमिटेड (जीएसएचएल) और उसके अध्यक्ष प्रमोद कुमार मित्तल हैं। राज्य व्यापार निगम से 2,112 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में मित्तल के खिलाफ जांच चल रही है। एजेंसी ने बालासोर अलॉयज की संपत्ति जब्त की, जिसमें धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत विभिन्न भारतीय और विदेशी प्रमोटरों एवं निवेशक कंपनियों के माध्यम से 30.35 प्रतिशत शेयर मित्तल और जीएसएचएल के पास है।

ईडी के एक बयान में कहा गया है, "बालासोर अलॉयज में मित्तल और जीएसएचएल के शेयरों में इमारत, संयंत्र और मशीनरी शामिल हैं। इनकी कुल कीमत 244.89 करोड़ रुपये है, जिसे अपराध के लिए जब्त कर लिया गया।" केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 16 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसके बाद ईडी ने 29 मार्च को मित्तल, जीएसएचएल और राज्य व्यापार निगम (एसटीसी) के अधिकारियों के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया था। अपनी जांच में सीबीआई ने पाया कि जीएसएचएल ने एसटीसी से एक वित्तपोषण सुविधा की मांग की थी, जो वित्तीय स्थिति की जांच किए बिना कंपनी को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए सहमत हो गई।

बयान में कहा गया है, "जीएसएचएल ने फिलीपींस स्थित इस्पात संयंत्रों के लिए नकदी और उधारी पर कच्चे माल की खरीद के लिए वित्तपोषण सुविधा का लाभ उठाया। समझौते के मुताबिक, कच्चे माल और सामान को एसटीसी के भुगतान पर ही उठाया जाना था, जबकि भुगतान के बिना ही कच्चे माल की आपूर्ति की जा रही थी।" बयान में आगे कहा गया है, "इस प्रकार से भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करके जीएसएचएल का समर्थन किया गया और सहयोगियों द्वारा भुगतान में कमी के बावजूद एसटीसी ने स्वयं को वित्तीय जोखिमों को अधीन रखा और लेनदेन को भी आगे बढ़ाया। भुगतान की कुल राशि बढ़कर करीब 2,112 करोड़ रुपये हो गई।" मित्तल पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया गया है, क्योंकि वह एसटीसी के साथ समझौते के नियमों और शर्तों के मुताबिक भुगतान नहीं कर पाए हैं।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम