लाइव न्यूज़ :

Dubai: 2026 में पूरा होगा प्रोजेक्ट, टावर में 10 आवासीय मंजिल, जानें और खासियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2024 21:21 IST

लेगोलैंड, आईएमजी वर्ल्ड्स ऑफ एडवेंचर और इब्न बतूता मॉल जैसे दुबई के प्रसिद्ध मनोरंजन स्थलों से कुछ ही मिनट की दूरी पर है।

Open in App
ठळक मुद्दे एक, दो, और तीन बेडरूम वाले अपार्टमेंट्स हैं। 12 महीनों में बाजार में 2,000 से अधिक घर लाने की योजना बना रहे हैं।

दुबईः एनैक्स होल्डिंग की सहायक कंपनी एनैक्स डेवलपमेंट्स ने जुमेइराह बीच होटल में एक भव्य लॉन्च समारोह में अपने दूसरे प्रोजेक्ट 'एवोरा रेजिडेंसेज' को लॉन्च किया। एस्पिन कमर्शियल टॉवर में स्थित एवोरा रेजिडेंसेज सेल्स गैलरी की एक कॉपी आयोजन स्थल पर बनाई गई थी। एवोरा रेजिडेंसेज को शहरी आवास के रूप में डिज़ाइन किया गया है। यह 2026 की तीसरी तिमाही में पूरा होने वाला है। अल फुरजान के हरे-भरे क्षेत्र में स्थित यह लेगोलैंड, आईएमजी वर्ल्ड्स ऑफ एडवेंचर और इब्न बतूता मॉल जैसे दुबई के प्रसिद्ध मनोरंजन स्थलों से कुछ ही मिनट की दूरी पर है।

इस टावर में 10 आवासीय मंजिल हैं और एक, दो, और तीन बेडरूम वाले अपार्टमेंट्स हैं। प्रत्येक अपार्टमेंट में विशाल बालकनी है जिसमें आधुनिक शैली और नए डिजाइनों का मेल किया गया है। एनैक्स होल्डिंग के चेयरमैन सतीश सनपाल ने कहा कि हमारा दृष्टिकोण ऐसे स्थान बनाने का है, जिसके निवासी'भव्यतापूर्ण जीवन जी सकें और बेहतर समाज का निर्माण कर सकें।

हम अगले 12 महीनों में बाजार में 2,000 से अधिक घर लाने की योजना बना रहे हैं। एनैक्स डेवलपमेंट्स ने अगले वर्ष में बाजार में 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रोजेक्ट लाने की योजना बनाई है। एनैक्स डेवलपमेंट्स के प्रबंध निदेशक रवि भीरानी ने कहा कि यहां एक प्रोजेक्ट शुरू करना अपने लक्ष्यों की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को गति देने का हमारा एक रणनीतिक निर्णय था।

टॅग्स :दुबईUAE
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

विश्वअबू धाबी में मिसाइल के मलबे की चपेट में आने से मारे गए दो लोगों में एक भारतीय भी शामिल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट