लाइव न्यूज़ :

दुबई के पाम जुमेराह द्वीप पर बना 8 बेडरूम वाला विला रिकॉर्ड 672 करोड़ में बिका, मुकेश अंबानी द्वारा खरीदे गए बंगले का टूटा रिकॉर्ड

By अनिल शर्मा | Updated: October 3, 2022 13:41 IST

पाम जुमेराह पर अल्पागो द्वारा विकसित छह विला में से एक है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, "हवेली पेड़ के आकार के कृत्रिम द्वीप पाम जुमेराह के फ्रोंड जी पर बनी है, और अरबपतियों की कतार के रूप में जानी जाने वाली भूमि पर स्थित है।"

Open in App
ठळक मुद्देहवेली में एक जिम, सिनेमा, बॉलिंग एली, जकूजी है। एक बेसमेंट कार पार्किंग भी शामिल है जिसमें 15 वाहन पार्क किए जा सकेंगे।2023 की शुरुआत में इसके पूरा होने की उम्मीद है।

दुबई के पाम जुमेराह द्वीप पर बनी एक हवेली फारस की खाड़ी अमीरात में बिकने वाला सबसे महंगा घर बन गया है। अब तक किसी भी अचल संपत्ति की इतनी रिकॉर्ड बिक्री नहीं हुई थी। कासा डेल सोल नामक विला ने जुलाई में बेचे जाने पर 302.5 मिलियन दिरहम ($ 82.4 मिलियन) प्राप्त किए। अगर इसे भारतीय रुपयों में तब्दील करें तो ये रकम ₹672 करोड़ होगी। यानी यह लग्जरी विला या कहें बंगला 675 करोड़ रुपए में बिका है। 

इसके डेवलपर एल्पागो प्रॉपर्टीज के अनुसार, यह दुबई में बिकने वाला सबसे महंगा मकान बन गया है। इस निर्माणाधीन विला में एक जिम, सिनेमा और जकूजी होगा। यहां बताते चलें कि इसकी बिक्री ने अनंत अंबानी द्वारा 10 बेडरूम के विला को $80 मिलियन में खरीदकर बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। फर्म ने गोपनीयता का हवाला देते हुए खरीदार का नाम का खुलासा नहीं किया है।

कासा डेल सोल नामक यह विला अभी निर्माणाधीन है। 2023 की शुरुआत में इसके पूरा होने की उम्मीद है। इस विला में आठ बेडरूम और 18 बाथरूम होंगे। हवेली में एक जिम, सिनेमा, बॉलिंग एली, जकूजी और एक बेसमेंट कार पार्किंग भी है जिसमें 15 वाहन पार्क किए जा सकेंगे।

पाम जुमेराह पर अल्पागो द्वारा विकसित छह विला में से एक है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, "हवेली पेड़ के आकार के कृत्रिम द्वीप पाम जुमेराह के फ्रोंड जी पर बनी है, और अरबपतियों की कतार के रूप में जानी जाने वाली भूमि पर स्थित है।" भारतीय टाइकून मुकेश अंबानी की फर्म ने पहले द्वीप पर अपने सबसे छोटे बेटे के लिए $ 80 मिलियन में 10-बेडरूम विला खरीदकर रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन अब इस खरीदारी ने इसका रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

टॅग्स :दुबईमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम