लाइव न्यूज़ :

जीएसटी सतर्कता महानिदेशालय ने 3.5 करोड़ रुपये की कर धोखाधड़ी को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 20, 2020 22:25 IST

Open in App

नागपुर, 20 नवंबर जीएसटी सतर्कता महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने 35 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी लेन-देन दिखाने तथा फर्जी बिलों के नाम पर 3.5 करोड़ रुपये की कर धोखाधड़ी करने वाली एक स्थानीय फर्म के मालिक को गिरफ्तार किया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि पेंट, सीमेंट और लोहे व इस्पात के उत्पादों का करोबार करने वाली नागपुर स्थित ट्रेडिंग कंपनी के परिसर में डीजीजीआई नागपुर जोनल यूनिट के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को तलाशी ली।

तलाशी में पता चला कि उक्त कंपनी है ही नहीं और बताये गये परिसर में एक प्रिंटिंग प्रेस चल रहा है। प्रेस के मालिक को उक्त कंपनी या वैसी किसी कंपनी के बारे में कुछ मालूम भी नहीं था।

हालांकि उक्त कंपनी के मालिक का पता लगा लिया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति ने शुरुआती पूछताछ में कंपनी के साथ किसी प्रकार का संबंध होने से इनकार किया। बाद में दस्तावेजों की मदद से कंपनी के साथ उसका संबंध स्थापित किया गया।

उक्त कंपनी ने 3.51 करोड़ रुपये के कर की धोखाधड़ी की। इसमें 2.75 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट लाभ शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

ज़रा हटकेTCS Nashik Case: वायरल वीडियो में पीड़ित की आपबीती, कहा- "जबरन पहनाई टोपी और नमाज के लिए बनाया दबाव"

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?