लाइव न्यूज़ :

डीजल के बढ़े दाम, पेट्रोल में कोई बदलाव नहीं

By भाषा | Updated: September 24, 2021 16:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर करीब दो महीने के अंतराल में पहली बार शुक्रवार को डीजल

की कीमत में 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 2018 के बाद उच्चतम स्तर पर जा पहुंची हैं।

सरकारी स्वामित्व वाली ईंधन विक्रेता कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में डीजल की कीमत बढ़कर 88.82 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 96.41 रुपये प्रति लीटर हो गई।

पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इसकी कीमत 101.19 रुपये और मुंबई में 107.26 रुपये प्रति लीटर है।

सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉर्प (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (एचपीसीएल) ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद पांच सितंबर से ईंधन दरों में कोई बदलाव नहीं किया।

वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम शुक्रवार को बढ़कर 77.50 डॉलर प्रति बैरल हो गया, क्योंकि कच्चे तेल का भंडार यूरोप से अमेरिका तक काफी कम रह गया था। सप्ताह के दौरान तेल की दरें दो प्रतिशत बढ़ी जो कि लगातार पांचवें सप्ताह बढ़ी हैं।

पांच सितंबर को पिछले मूल्य संशोधन के बाद से, अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमत अगस्त के दौरान की औसत कीमत की तुलना में लगभग 6-7 अमरीकी डालर प्रति बैरल ऊंची हैं। लेकिन उस लिहाज से तेल कंपनियों ने पिछले तीन सप्ताहों में दाम में कोई बदलाव नहीं किया। कंपनियों ने अब दाम बढ़ाना शुरू किया है।

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमत 18 जुलाई के बाद से क्रमश: 0.65 रुपये और 1.25 रुपये प्रति लीटर कम हुई हैं। आखिरी बार पांच सितंबर को दाम कम किये गये थे। इससे पहले 4 मई से लेकर 17 जुलाई के बीच पेट्रोल के दाम में 11.44 रुपये और डीजल का दाम 9.14 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गया था।

भारत अपनी तेल की लगभग 85 प्रतिशत जरूरत को आयात से पूरा करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट