लाइव न्यूज़ :

डियाजियो इंडिया ने सभी कर्मचारियों के लिए समान पैतृक अवकाश की घोषणा की

By भाषा | Updated: August 2, 2021 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त मादक पेय बनाने वाली कंपनी डियाजियो इंडिया ने सोमवार को कहा कि वह अपनी परिवार अवकाश नीति के तहत स्त्री-पुरुष हर लिंग के कर्मचारियों को 26 सप्ताह का पैतृक अवकाश प्रदान कर रही है इसमें सभी लाभ और बोनस शामिल हैं।

डियाजियो इंडिया ने एक बयान में कहा कि यह नीति विविधतापूर्ण एवं समावेशी कार्यस्थल संस्कृति के निर्माण और स्त्री-पुरुष के बीच बराबरी के विषय का समर्थन करने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

कंपनी ने कहा, "30 जुलाई, 2021 से प्रभावी, यह नीति सभी नए माता-पिता के लिए लागू है, और बच्चे के जन्म/गोद लेने के 12 महीनों के भीतर कभी भी नए पिताओं द्वारा इसका लाभ उठाया जा सकता है, जिससे मां को अपने करियर के साथ-साथ अन्य प्राथमिकताओं पर बेहतर तरीके से ध्यान देने में मदद मिलेगी।"

यह नीति सरोगेसी, गोद लेने और जैविक गर्भाधान को ध्यान में रखती है। इसका उद्देश्य करियर की प्रगति में आने वाली बाधाओं को दूर करना है।

कंपनी के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी आरिफ अजीज ने कहा, "हमें इस बात पर काफी गर्व है कि हम भारत में इस तरह की नीति लाने वाली चुनिंदा कंपनियों में शामिल है और हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही यह पूरे उद्योग के लिए सामान्य हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?