लाइव न्यूज़ :

डीजीजीआई फर्जी बिल मामले में गिरफ्तार तीन चार्टर्ड अकाउंटेंट के खिलाफ आईसीएआई को लिखेगी पत्र

By भाषा | Updated: November 20, 2020 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर माल एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था के तहत बनी जांच इकाई डीजीजीआई कथित फर्जी इन्वॉयस मामले में गिरफ्तार तीन चार्टर्ड अकाउंटेंट के खिलाफ भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) को पत्र लिखने की प्रक्रिया में है।

इसके आधार पर चार्टर्ड अकाउंटेंट की नियामक संस्था पेशेवर दुराचार को लेकर इन तीनों पर अनिवार्य कार्रवाई कर सकती है।

जीएसटी आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) और केंद्रीय जीएसटी आयुक्तालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फर्जी बिल जारी कर जीएसटी चोरी करने वालों खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया गया। इसके तहत जीएसटी बिल में फर्जीवाड़ा करने वाले 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें हैदराबाद के दो और लुधियाना का एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल है।

सूत्रों ने कहा कि डीजीजीआई इस मामले में आईसीएआई को पत्र लिखेगी ताकि उनके पेशेवर दुराचार के खिलाफ अनिवार्य कार्रवाई की जा सके।

डीजीजीआई ने 41 लोगों की गिरफ्तारी के साथ 2,221 इकाइयों की पहचान की है और उनके खिलाफ 577 मामले दर्ज किए गए हैं।

डीजीजीआई ने शुक्रवार को चेन्नई, अहमदाबाद, होसर, पुणे, नागपुर, सिलिगुड़ी, पटना, भोपाल, सूरत, हैदराबाद, रायपुर, भुवनेश्वर, जयपुर, कानपुर, उन्नाव, मेरठ, दिल्ली, बेंगलुरू, मुंबई और कोलकाता शहरों में अभियान चलाकर छापेमारी की।

शुक्रवार को गुरुग्राम से दो और नागपुर, कोलकाता, मुंबई से एक-एककी गिरफ्तारी हई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?