लाइव न्यूज़ :

महामारी के बावजूद बीते वित्त वर्ष में एनारॉक की आय 18 प्रतिशत बढ़कर 302 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: April 11, 2021 12:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल संपत्ति सलाहकार एनारॉक की आमदनी बीते वित्त वर्ष 2020-21 में 18 प्रतिशत बढ़कर 302 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। कंपनी के चेयरमैन अनुज पुरी ने रविवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद हमारी आय बढ़ी है।

पुरी ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा कि बीते वित्त वर्ष के दौरान कंपनी ने डेवलपर्स की ओर से 16,240 करोड़ रुपये मूल्य की 14,700 इकाइयों की बिक्री की। यह आंकड़ा 2019-20 की तुलना में अधिक है। उस समय कंपनी ने 11,000 करोड़ रुपये की 12,710 आवासीय इकाइयों की बिक्री की थी।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगाए गए लॉकडाउन से पहले चार माह के दौरान आवासीय इकाइयों की बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई थी। हालांकि, उसके बाद घरों की मांग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि बीते वित्त वर्ष में हमारा राजस्व 302 करोड़ रुपये रहा। एनारॉक आवास ब्रोकरेज कारोबार की प्रमुख कंपनी है। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का राजस्व 256 करोड़ रुपये रहा था।

पुरी ने कहा कि कंपनी के कारोबार में मुख्य हिस्सा आवासीय संपत्तियों की बिक्री से ब्रोकरेज आय का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

ज़रा हटकेTCS Nashik Case: वायरल वीडियो में पीड़ित की आपबीती, कहा- "जबरन पहनाई टोपी और नमाज के लिए बनाया दबाव"

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?