लाइव न्यूज़ :

लोकतांत्रिक देशों को इंटरनेट को सुरक्षित, जवाबदेह बनाने के बारे में सोचने की जरूरत: चंद्रशेखर

By भाषा | Updated: November 27, 2021 19:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को कहा कि लोकतांत्रिक देशों को इंटरनेट को लेकर सुरक्षा, विश्वास और जवाबदेही तय करने के बारे में सोचने की जरूरत है, क्योंकि इंटरनेट की कोई सीमा नहीं है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और भारतीय राष्ट्रीय इंटरनेट एक्सचेंज (एनआईएक्सआई) द्वारा आयोजित पहले भारत इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (आईआईजीएफ) को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि भारत 80 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के साथ दुनिया में इंटरनेट इस्तेमाल के मामले में सबसे बड़े देशों में से एक है।

उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण ब्रॉडबैंड कार्यक्रम के साथ भारत में जल्द ही इंटरनेट पर एक अरब से अधिक लोग होंगे।

चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘इंटरनेट और साइबर क्षेत्र के आकार को देखते हुए, जिसकी कोई सीमा नहीं है, उसे सहयोग की जरूरत है। दुनिया को इसके बारे में सोचने की जरूरत है, खासकर लोकतांत्रिक देशों और समाज को।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन प्रमुख उद्देश्यों के साथ डिजिटल इंडिया मिशन की शुरुआत की – भारतीयों के जीवन को बदलने के लिए, डिजिटल उद्यमिता के साथ आर्थिक अवसरों का विस्तार करने के लिए और इंटरनेट सहित कुछ प्रौद्योगिकियों में रणनीतिक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए, ताकि इंटरनेट का भविष्य उन देशों द्वारा संचालित किया जा सके जहां मुक्त समाज है, जो समान लोकतांत्रिक मूल्यों को साझा करता है और नागरिक अधिकारों का सम्मान करता है।

उन्होंने कहा कि सरकार सभी भारतीयों को इंटरनेट से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और उच्चतम न्यायालय में वकील पवन दुग्गल ने कहा कि सरकार ने 2008 में आईटी अधिनियम में व्यापक संशोधन किया, लेकिन साथ ही इसमें सुरक्षा के भी प्रावधान किए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE 10th Result 2026: 2508319 छात्र परीक्षा में शामिल, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?