लाइव न्यूज़ :

सरसों, सोयाबीन तेल-तिलहन, बिनौला में गिरावट; पामोलीन कांडला में सुधार

By भाषा | Updated: November 8, 2021 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर विदेशों में तेजी के रुख के बावजूद सोमवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सरसों, सोयाबीन तेल-तिलहन और बिनौला तेल कीमतों में गिरावट देखने को मिली जबकि मलेशिया एक्सचेंज में तेजी के कारण पामोलीन कांडला तेल के भाव सुधार के साथ बंद हुए। बाकी तेल-तिलहनों के भाव पूर्ववत बने रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 0.30 प्रतिशत की तेजी थी जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में कारोबार सामान्य रहा।

उन्होंने कहा कि जयुपर हाजिर मंडी में सरसों का भाव 8,950.75 रुपये से घटाकर 8,900 रुपये क्विंटल कर दिया गया जिससे बाकी जगहों पर भी सरसों कीमत पर दबाव कायम हो गया जिसकी वजह से सरसों दाना और सरसों दादरी में गिरावट रही। बाकी तेल के भाव पूर्ववत रहे।

सूत्रों ने कहा कि मंडियों में सोयाबीन की आवक बढ़ने के बीच तेल मिलों की कमजोर लिवाली से सोयाबीन तेल-तिलहन के भाव हानि के साथ बंद हुए।

उन्होंने कहा कि मूंगफली के प्रमुख उत्पादक राज्य गुजरात में दीवाली के बाद ‘पंचम’ को मंडियां खुलती हैं उसके बाद मूंगफली के उतार-चढ़ाव के बारे में कोई जानकारी मिलेगी।

सूत्रों ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में बिनौला की नई फसल की आवक बढ़ने से बिनौला तेल कीमतें भी दबाव में रहीं और इनके भाव हानि दर्शाते बंद हुए।

सूत्रों ने कहा कि दूसरी ओर मलेशिया एक्सचेंज में आई तेजी की वजह से पामोलीन कांडला तेल की कीमत सुधार के साथ बंद हुई।

सूत्रों ने कहा कि सरसों के रिफाइंड बनाने पर सरकार को अंकुश लगाना होगा तथा भविष्य में सरसों की किल्लत न हो इसके लिए उसे सहकारी संस्थाओं की खरीद के माध्यम से स्थायी रूप ये सरसों तिलहन का 5-10 लाख टन का स्टॉक बनाकर रखना चाहिये क्योंकि सरसों जल्दी खराब नहीं होती और इसका कोई विकल्प नहीं है। इसके अलावा सरसों का वायदा कारोबार खोला नहीं जाना चाहिये।

बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,925 - 8,950 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,050 - 6,135 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,750 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,005 - 2,130 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,685 -2,725 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,760 - 2,870 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,500 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,200 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,000

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,200 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,150 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,800 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,700 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 5,450 - 5,550, सोयाबीन लूज 5,250 - 5,350 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर