लाइव न्यूज़ :

सीएसबी बैंक का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 72 प्रतिशत बढ़कर 118 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: October 25, 2021 16:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर सीएसबी बैंक ने सोमवार को कहा कि सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 72 प्रतिशत बढ़कर 118.57 करोड़ रुपये हो गया।

केरल के इस निजी क्षेत्र के बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 68.90 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

सीएसबी बैंक ने शेयर बाजार को दी नियामकीय सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 555.64 करोड़ रुपये हो गयी, जो एक साल पहले समान तिमाही में यह 513.77 करोड़ रुपये थी।

संपत्ति के मोर्चे पर, बैंक की गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) सितंबर, 2021 तक कुल ऋण पर 4.11 प्रतिशत हो गयीं, जबकि एक साल पहले यह 3.04 प्रतिशत थीं।

कुल मिलाकर सकल एनपीए 586.83 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल समान तिमाही में 387.42 करोड़ रुपये था।

शुद्ध एनपीए भी पिछले साल की समान तिमाही के 1.30 प्रतिशत (163.52 करोड़ रुपये) की तुलना में बढ़कर 2.63 प्रतिशत (370 करोड़ रुपये) हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर