लाइव न्यूज़ :

कच्चातेल कीमतों में तेजी, डॉलर की लिवाली से रुपया 74.41 रुपये प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित

By भाषा | Updated: November 3, 2020 19:06 IST

Open in App

मुंबई, तीन नवंबर कच्चातेल कीमतों में तेजी तथा बैंकों की डॉलर लिवाली से विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपये की विनिमय दर 74.41 रुपये प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित बंद हुई।

स्थानीय शेयर बाजार में भारी लिवाली के बीच अंतरबैंक विदेशी-मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.34 पर काफी मजबूत खुला और कारोबार के दौरान 74.25 तक मजबूत हो गया। सत्र के उत्तरार्द्ध में उतार-चढ़ाव के बीच स्थानीय मुद्रा की तेजी लुप्त हो गयी। रुपया अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले महज एक पैसे की तेजी के साथ 74.41 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इस बीच छह प्रमुख मु्द्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.42 प्रतिशत घटकर 93.75 के स्तर पर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 39.64 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

तीस शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 503.55 अंकों की तेजी के साथ 40,261.13 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और मंगलवार को उन्होंने बाजार में 740.61 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीद की।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट