लाइव न्यूज़ :

क्रेडाई का आवास परियोजना डेवलपर को जीएसटी पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ देने का आग्रह

By भाषा | Updated: August 10, 2021 19:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त रियल्टी कंपनियों के शीर्ष संगठन क्रेडाई ने मंगलवार को कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत रियल्टी डेवलपरों को इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ मिलना चाहिए। संगठन के अनुसार इससे मकान की कीमतों में 10 प्रतिशत की कमी आ सकती है।

तेरह हजार से अधिक सदस्यों का प्रतिनिधित्व करने वाला क्रेडाई ने केंद्र सरकार से जीएसटी की ‘कंपोजिट’ योजना के तहत रियल एस्टेट कंपनियों के लिये आईटीसी का लाभ दिये जाने का आग्रह किया।

संगठन ने एक बयान में कहा, ‘‘निर्माण लागत काफी बढ़ गयी है। इसको देखते हुए क्रेडाई का यह मानना है कि इस प्रकार के कदम से मकानों की कीमतों में 10 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है और सस्ते आवास की आपूर्ति बढ़ेगी।’’

निर्माणधीन फ्लैट पर बिना आईटीसी लाभ के 5 प्रतिशत जीएसटी लगता है। वहीं सस्ते मकानों के मामले में बिना आईटीसी लाभ के जीएसटी एक प्रतिशत है। पूर्ण रूप से तैयार मकानों पर जीएसटी नहीं लगता है।

क्रेडाई ने मांग की कि सरकार को रियल्टी कंपनियों को आईटीसी (आकलन योजना) के साथ 12 प्रतिशत जीएसटी दर और बिना आईटीसी लाभ की (कंपोजिशन योजना) में 5 प्रतिशत जीएसटी में से किसी एक विकल्प को चुनने की अनुमति देनी चाहिए। इससे क्षेत्र को कठिन समय के दौरान जरूरी वित्तीय मजबूती मिल सकेगी।

क्रेडाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्ष वर्धन पटोदिया ने कहा, ‘‘जहां एक तरफ जीएसटी को अमल में लाना पिछले चार साल के दौरान समूची अर्थव्यवस्था के लिये पासा पलटने वाला कदम साबित हुआ है, वहीं हमारा मजबूती के साथ यह मानना है कि देश के रियल एस्टेट क्षेत्र और उससे जुड़े तमाम हितधारकों को बेहतर परिवेश उपलब्ध कराने के वास्ते उससे जुड़े नियमों और उपायों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि जीएसटी की मौजूदा कंपोजीशन योजना के तहत डेवलपर को इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ नहीं मिलने का निर्माण लागत और आवास मूल्यों पर प्रतिकूल असर हो रहा है।

एसोसियेसन का मानना है कि देशभर में आवास दरें 4,000 से 5,000 रुपये प्रति वर्गफुट के दायरे में चल रही हैं। आईटीसी का लाभ नहीं मिलने के कारण इस लागत में एक अनुमान के मुताबिक 400 से 500 रुपये प्रति वर्गफुट की वृद्धि शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर