लाइव न्यूज़ :

पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी में शामिल करने पर हो विचार: पीएचडी चैंबर

By भाषा | Updated: July 16, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने तेल के बढ़ते दाम को काबू में लाने के लिये सरकार को सोच-विचार कर कीमत नियंत्रण व्यवस्था बनाने और पेट्रोलियम उत्पादों को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने समेत अन्य सुझाव दिये।

पीएचडी चैंबर ने एक बयान में कहा कि तेल की कीमतों में मौजूदा वृद्धि ने समस्या पैदा की है क्योंकि इसका अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर भी व्यापक प्रभाव पड़ने की आशंका है।

उद्योग मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा, ‘‘सरकार के लिए गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। तेल के दामों में वृद्धि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी और केंद्र तथा राज्य सरकारों दोनों द्वारा लगाए गए उच्च घरेलू कर ढांचे का नतीजा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘...अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर वाहन ईंधन की खुदरा कीमतों को एकदम से नहीं छोड़ा जाना चाहिए। कीमतों को नियंत्रित करने के लिये एक विवेकपूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए, जिसपर केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की सहमति और नियंत्रण हो।’’

अग्रवाल ने कहा, ‘‘....ऐसे समय जब वैश्विक दाम में तेजी और उतार-चढ़ाव हो, सोच-विचार कर कीमत निंयत्रण और निगरानी व्यवस्था होनी चाहिए।’’

उन्होंने यह भी कहा कि एक संभावित तरीका यह है कि केंद्र और सभी राज्य सरकारें आगे आएं और पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी में शामिल करने को लेकर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक आयोजित करें।

अग्रवाल के अनुसार यह तभी संभव है, जब दोनों सरकारें आगे आयें और मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

ज़रा हटकेTCS Nashik Case: वायरल वीडियो में पीड़ित की आपबीती, कहा- "जबरन पहनाई टोपी और नमाज के लिए बनाया दबाव"

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?