लाइव न्यूज़ :

दिवाली से पहले जनता को लगा झटका, दिल्ली-एनसीआर में CNG और PNG की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानें अन्य शहरों का हाल

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 8, 2022 07:35 IST

प्रमुख प्राकृतिक गैस कंपनियों ने आज से दिल्ली-एनसीआर में कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

Open in App
ठळक मुद्देओला और उबर जैसी कैब सर्विस प्रोवाइडर भी ज्यादा चार्ज करने वाली हैं।रोजाना ऑटो से सफर करने वालों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।जैसे-जैसे परिवहन की लागत बढ़ेगी, फलों और सब्जियों की कीमतों में उछाल आएगा।

नई दिल्ली: दिवाली से पहले लोगों को बड़ा झटका देते हुए प्राकृतिक गैस कंपनियों ने शनिवार से दिल्ली-एनसीआर में कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की कीमतों में कम से कम 3 रुपये की बढ़ोतरी की है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली में सीएनजी की कीमतें 75.61 रुपये से बढ़ाकर 78.61 रुपये कर दी हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कीमतें 78.17 रुपये से बढ़ाकर 81.17 रुपये कर दी गई हैं।

आसपास के अन्य स्थानों में भी स्वच्छ गैस के दाम बढ़ गए हैं। सीएनजी की कीमत गुरुग्राम में 86.94 रुपये, रेवाड़ी में 89.07 रुपये, करनाल में 87.27 रुपये, मुजफ्फरनगर में 85.84 रुपये और कानपुर में 89.81 रुपये हो गई है। ओला और उबर जैसी कैब सर्विस प्रोवाइडर भी ज्यादा चार्ज करने वाली हैं। रोजाना ऑटो से सफर करने वालों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। 

जैसे-जैसे परिवहन की लागत बढ़ेगी, फलों और सब्जियों की कीमतों में उछाल आएगा। दिल्ली में पीएनजी की कीमतें 53.59 प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) हो गई हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कीमतें 53.46 तक पहुंच गई हैं, मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में कीमतें 56.97 प्रति मानक घन मीटर पहुंच गई हैं।

राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में रेट 59.23 रुपये है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में ये कीमतें 56.10 तक कम हो गई हैं। यह प्राकृतिक गैस की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि है। सरकार ने पिछले हफ्ते पुराने गैस क्षेत्रों से उत्पादित गैस के लिए भुगतान की दर को मौजूदा 6.1 रुपये प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) से बढ़ाकर 8.57 रुपये प्रति यूनिट कर दिया।

इसके अलावा कठिन क्षेत्रों से निकाली जाने वाली गैस की कीमत 9.92 रुपये से बढ़कर 12.6 रुपये प्रति ब्रिटिश थर्मल यूनिट हो गई है। ऐसे में संकेत थे कि सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भारी उछाल आएगा। तीन दिन पहले महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने भी सीएनजी के दाम में 6 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की थी. इसकी वजह से मुंबई और आसपास के इलाकों में सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं।

टॅग्स :दिल्लीNCRगुरुग्रामNatural Gas Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी