लाइव न्यूज़ :

सियेंट ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए नयी ‘पैरेंटल लीव’ नीति की घोषणा की

By भाषा | Updated: July 14, 2021 21:43 IST

Open in App

मुंबई, 14 जुलाई वैश्विक इंजीनियरिंग, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी समाधान कंपनी सियेंट ने बुधवार को दुनिया भर के अपने कार्यालयों में महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए 12 हफ्ते की ‘पैरेंटल लीव’ नीति की घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि नयी नीति के तहत सियेंट के कर्मचारी पूरे वेतन के साथ अपने बच्चे के जन्म के बाद या उसे गोद लेने के बाद 12 हफ्ते तक का अवकाश ले सकते हैं। इन कर्मचारियों में बच्चे को जन्म देने वाले या गोद लेने वाले महिला या पुरुष कोई भी हो सकते हैं। यह नीति कंपनी के दुनिया भर के कर्मचारियों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

सियेंट के अध्यक्ष और मुख्य मानव संसाधन अधिकारी पीएनएसवी नरसिम्हन ने कहा, "हम हमेशा सियेंट को काम करने के लिए एक शानदार जगह बनाने की दिशा में प्रयास करते रहते हैं। हमारे मूल्यों के पहले दर्शन के अनुरूप, हम एक समावेशी संस्कृति को बढ़ावा देने और अपने सहयोगियों को कार्य-जीवन के बेहतर संतुलन के साथ सशक्त बनाने के लिए अपने चलन और नीतियों को नया रूप देते रहते हैं। यह नीति नए माता-पिता को अपने परिवारों के साथ अच्छा समय बिताने में मदद करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट