लाइव न्यूज़ :

चीन ने ट्रिपएडवाइजर सहित 105 ऐप हटाने का आदेश दिया

By भाषा | Updated: December 9, 2020 18:27 IST

Open in App

हांगकांग, नौ दिसंबर (एपी) चीन के नियामक ने ट्रिपएडवाइजर की चीनी शाखा सहित 105 ऐप को हटाने का आदेश दिया है और इस कदम को वहां की सरकार ने पोर्नोग्राफी और अन्य अनुचित सामग्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई बताया है।

राष्ट्रीय साइबरस्पेस प्रशासक ने इस सप्ताह एक आदेश में ऐप स्टोर से ट्रिपएडवाइजर सहित 105 ऐप को हटाने का आदेश दिया, हालांकि आदेश में इस बात का कोई विवरण नहीं दिया गया कि प्रत्येक ऐप पर किस गलत कार्य का आरोप था।

बयान में कहा गया कि इन ऐप के बारे में अश्लील और हिंसक सामग्री या धोखाधड़ी, जुआ और वेश्यावृत्ति को लेकर शिकायतें मिली थीं।

सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी इस बात पर कड़ा नियंत्रित रखती है कि चीनी जनता ऑनलाइन क्या देख सकती है।

ट्रिपएडवाइजर चाइना, ट्रिपएडवाइजर और उसके चीनी साझेदार ट्रिप डॉट कॉम का एक संयुक्त उद्यम है, जिसने इस संबंध में भेजे गए एक ईमेल का फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम