लाइव न्यूज़ :

अर्थव्यवस्था को लेकर BJP पर चिदंबरम का हमला, ट्वीट कर कहा-"अब देश की अर्थव्यवस्था को भगवान बचाए"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2019 11:06 IST

चिदंबरम ने ट्वीट किया, ''जीडीपी के आंकड़ों का कोई मतलब नहीं रह गया, निजी कर में कटौती होगी, आयात शुल्क में बढ़ोतरी की जाएगी। सुधार को लेकर भाजपा के ये विचार हैं।''

Open in App
ठळक मुद्देचिदंबरम ने तंज कसते हुए कहा, ''भारत की अर्थव्यवस्था को भगवान बचाए।'उन्होंने कहा कि जीडीपी को रामायण और महाभारत मान लेना उचित नहीं है तथा अब भारत के लिए जीडीपी का कोई मतलब नहीं रह गया है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की ओर से जीडीपी को लेकर की गई टिप्पणी की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधा और तंज कसते हुए कहा कि अब देश की अर्थव्यवस्था को भगवान बचाए।

उन्होंने ट्वीट किया, ''जीडीपी के आंकड़ों का कोई मतलब नहीं रह गया, निजी कर में कटौती होगी, आयात शुल्क में बढ़ोतरी की जाएगी। सुधार को लेकर भाजपा के ये विचार हैं।''

चिदंबरम ने तंज कसते हुए कहा, ''भारत की अर्थव्यवस्था को भगवान बचाए।'' गौरतलब है कि कार्पोरेट कर में कटौती से जुड़े संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान दुबे ने सोमवार को लोकसभा में कहा था कि जीडीपी को रामायण और महाभारत मान लेना उचित नहीं है तथा अब भारत के लिए जीडीपी का कोई मतलब नहीं रह गया है।

टॅग्स :चिदंबरमपी चिदंबरमकांग्रेससकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना