लाइव न्यूज़ :

सीईएसएल ने एक लाख इलेक्ट्रिक तिपहिया खरीदने के लिए निविदा निकाली

By भाषा | Updated: August 6, 2021 17:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली छह अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) ने बिजली से चलने वाले एक लाख तिपहिया वाहन खरीदने के लिए निविदा जारी की है।

एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड की सहायक कंपनी सीईएसएल ने एक बयान में कहा कि उसने तिपहिया वाहनों की खरीद के लिए प्रस्ताव जारी किया है।

कंपनी ने बताया कि उसने तिपहिया वाहनों की अलग-अलग श्रेणियों की खरीद के लिए मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) से निविदाएँ मंगाई हैं। इसमें कचरा निपटान, माल ढुलाई लोडर, भोजन और वैक्सीन परिवहन और यात्री ऑटो जैसे तिपहिया वाहन शामिल हैं।

सीईएसएल इन वाहनों को उन कंपनियों को पट्टे पर देगी, जो उससे सेवाएं लेना चाहती हैं। साथ ही कंपनी इन तिपहिया वाहनों की सीधी खरीद में रुचि रखने वाली किसी भी कंपनी को बिक्री के लिए डिजिटल मंच के जरिये उपलब्ध कराएगी।

सीईएसएल की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) महुआ आचार्य ने कहा, ‘‘सीईएसएल का लक्ष्य सामर्थ्य और पहुंच पर ध्यान केंद्रित करके भारत में परिवहन प्रणाली के बड़े पैमाने पर परिवर्तन को उत्प्रेरित करना है। हम दोपहिया, तिपहिया, चार पहिया वाहनों समेत इलेक्ट्रिक बसों और उनसे जुड़े चार्जिंग ढांचे पर काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट