लाइव न्यूज़ :

यूपीएल की अनुषंगी कंपनी के खिलाफ द.अफ्रीका में प्रदूषण को लेकर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:33 IST

Open in App

दक्षिण अफ्रीका में कारोबार कर रही भारत की कृषि रसायन कंपनी यूपीएल की अनुषंगी कंपनी के खिलाफ रासायनिक रिसाव के कारण बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैलाने को लेकर डरबन में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। दक्षिण अफ्रीका में जुलाई मध्य में फैली हिंसा के दौरान आगजनी हमले के बाद कंपनी के गोदाम से रासायनिक रिसाव हुआ था जिसके कारण बड़े पैमाने पर पर्यावरण प्रदूषित हुआ। पर्यावरणविदों ने दावा किया है कि यूपीएल लिमिटेड (पहले यूनाइटेड फॉस्फोरस लि.) के पास अपने गोदाम में जहरीले रसायनों के एक बड़े फैलाव को रोकने के लिए बुनियादी योजनाएं भी नहीं थीं। कंपनी के निर्माण संयंत्र से आगजनी के बाद जहरीला धुआं निकलने के कारण उस पर पर्यावरण प्रदूषण का आरोप लगाया जा रहा है। कंपनी पर आरोप है कि उसके कारण नदी के मुहाने और समुद्र तट के किनारे 3.5 टन से अधिक मछलियाँ मर गईं। कंपनी के संयंत्र के पास स्थित शहरों में रहने वाले लोगों ने भी 11 दिनों तक जहरीले वातावरण के संपर्क में रहने के बाद स्वास्थ्य समस्याओं की बात कही है। आस-पास रहने वाले समुदाय अपनी चिंताओं को दूर करने के लिए इस सप्ताह के अंत में एक सार्वजनिक बैठक की योजना भी बना रहे हैं।क्वाज़ुलु-नेटाल आर्थिक विकास, पर्यटन और पर्यावरण मामलों के विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी डॉ ज़खेले दलमिनी ने पर्यावरण मामलों पर केजेडएन विधायिका की पोर्टफोलियो समिति को बताया कि यूपीएल के खिलाफ इस संबंध में वेरुलम पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। यूपीएल ने हालांकि कहा कि उसे इन आरोपों की कोई जानकारी नहीं है। उसने किसी भी तरह कि अप्रभावी आकस्मिक योजना के दावे से भी इनकार किया। कंपनी ने स्थानीय समाचार वेबसाइट डेली मावेरिक के हवाले से कहा, ‘‘यूपीएल को किसी भी तरह का मामला दर्ज होने की कोई जानकारी नहीं है और न ही यह ऐसे आरोपों के आधार को समझती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी