लाइव न्यूज़ :

कैम्पस एक्टिववियर ने सेबी से मांगी आईपीओ की मंजूरी

By भाषा | Updated: December 26, 2021 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर स्पोर्ट्स और एथलेटिक फुटवियर कंपनी कैम्पस एक्टिववियर ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये पूंजी जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी से अनुमति मांगी है।

सेबी के समक्ष दाखिल विवरण पुस्तिका के अनुसार, इस आईपीओ में पूरी तरह से कंपनी के प्रवर्तकों एवं वर्तमान शेयरधारकों के पास मौजूद 5.1 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) की जाएगी।

ओएफएस में बिक्री की पेशकश करने वालों में प्रवर्तक हरि कृष्ण अग्रवाल और निखिल अग्रवाल के अलावा टीपीजी ग्रोथ III एसएफ पीटीई लिमिटेड और क्यूआरजी एंटरप्राइजेज लिमिटेड जैसे निवेशक शामिल हैं।

फिलहाल कंपनी में प्रवर्तकों की 78.21 फीसदी हिस्सेदारी है, टीपीजी ग्रोथ और क्यूआरजी एंटरप्राइजेज की हिस्सेदारी क्रमश: 17.19 फीसदी और 3.86 फीसदी है।

कैम्पस एक्टिववियर ने 2005 में 'कैंपस' ब्रांड पेश किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर